बिहार सरकार को जलील करते हैं पीएम: नीतीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार चुनावों से पहले राज्य के विकास के लिए सवा लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान कर बेशक मास्टर स्ट्रोक चल गया हो लेकिन उनके विरोधियों ने इसके बहाने भी उन पर निशाना साध दिया है। बिहार में भाजपा के प्रबल प्रतिद्वंदी जेडीयू ने इसे राजनीतिक रिश्वत करार दिया है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें मोदी द्वारा दिए गए कथित विशेष पैकेज की पूरी जानकारी का इंतजार है इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जाएगा।
वहीं पीएम द्वारा सहायता मांगने की बात पर नीतीश ने कहा कि बिहार को विशेष सहायता दिलाने के लिए मेरे प्रयास को मोदीजी द्वारा याचना बताने पर मुझे इतना ही कहना है कि बिहार और बिहार की जनता के लिए मुझे अगर बार बार याचक के तौर पर किसी के दरवाजे पर जाना पड़े तो मुझे इसमें संकोच नहीं है।
While I will wait to hear details of the so called package announced by Modiji, I emphasize, special assistance is OUR RIGHT & not a favor
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 18, 2015
केसी त्यागी ने कहा वोटरों को लुभाने का दांव
वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एक चैनल से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के विशेष पैकेज को राजनीतिक रिश्वत बताया। उन्होंने कहा कि चुनावों से पूर्व वोटरों को रिझाने के लिए प्रधानमंत्री ने यह दांव चला है।
बता दें कि आरा में कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए सवा लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की है। इसके अलावा भी 40 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं अलग से चलाई जाएंगी।
प्रधानमंत्री की इस घोषणा के साथ ही इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने जहां इसे बिहार के विकास के लिए एतिहासिक कदम बताया वहीं जेडीयू और राजद ने पीएम की नीयत पर सवाल उठा दिया है।
बिहार को विशेष सहायता दिलाने के लिए मेरे प्रयासों को मोदीजी द्वारा याचना बताने पर मुझे इतना ही कहना है कि (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 18, 2015
बिहार और बिहार की जनता के लिए अगर मुझे बार बार याचक के तौर पे किसी के दरवाज़े जाना पड़े तो इसमें मुझे कोई संकोच नहीं है (2/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 18, 2015
'मुझे अचंभा होता है आंकड़े कहां से लाते हैं पीएम'
वहीं देर शाम पटना में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। खुद को अहंकारी कहने पर नीतीश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ वो मुझे याचक कहते हैं और दूसरी तरफ अहंकारी। उनके बयानों में ही विरोधाभास है कोई याचक अहंकारी कैसे हो सकता है।
नीतीश ने फिर दोहराया कि अगर उन्हें बिहार की जनता के लिए याचक बनना पड़ेगा तो वो बार बार यह काम करेंगे। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार बिहार सरकार को जलील करते हैं और उसे निकम्मी साबित करना चाहते हैं। नीतीश ने तंज भी कसा कि वो पीएम है कुछ भी कह सकते हैं।
नीतीश ने बिहार में किए गए कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि मोदी आज विकास की बात करते हैं जबकि उनकी सरकार ने अभी तक 66500 सड़कें और पांच हजार पुलों का निर्माण कराया है। उन्होंने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे अचंभा होता है वो आंकड़े कहां से लाते हैं।