फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU, richest party in Bihar

जानिए कौन है बिहार की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी

Tue, 31 Jan 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
JDU, richest party in Bihar
लालू और नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ( जदयू ) 11 साल से बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों में से सबसे अमीर पार्टी है। राजनीतिक आंकडे पेश करने वाली एजेंसी एसोसिएशन डेमोक्रेटिक राइट ( एडीआर ) ने बिहार की राजनीतिक पार्टियों का सर्वे पेश किये।

विज्ञापन


पार्टीयों की आय के सभी ज्ञात और अज्ञात स्रोतों के आधार पर यह रिपोर्ट पेश की गई। राज्य की तीन सबसे सक्रिय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ( आजेडी ), लोक जनशक्ति पार्टी ( एलजेपी )  और जदयू के आंकडे जब पेश किये गये तो नीतीश कुमार की पार्टी हर साल की तरह इस साल भी राज्य की सबसे अमीर पार्टी रही। इस पर जदयू के अधिकारीयों ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार का गैरकानूनी रूप से लिया गया धन नहीं है।

विज्ञापन

राजेडी- एलेपी से भी ज्यादा जदयू का फंड

JDU, richest party in Bihar
जदयू 2004-05 से लेकर पार्टी अभी तक राज्य की सबसे अमीर पार्टी बनी हुई है। एडीआर ने यह सर्वे जदयू की इनकम टैक्स रिटर्न और चुनाव आयोग के समक्ष दायर दी गई जानकारी के अनुसार पेश किया है। रिपोर्ट की माने तो प्रदेश की तीनों पार्टियों की ज्ञात और अज्ञात धन स्त्रोतों को मिलाकर कुल राशि 83.36 करोड़ रुपये है

जिसमें से जदयू की राशि 54.12 करोड़ रुपये है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी की आरजेडी की बात करे तो की पार्टी की कुल जमा राशि 22.52 करोड़ रुपये है तो वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी का फंड 6.73 करोड़ रुपये रहा है। 
 

चुनाव सुधार के समय किया गया सर्वे

JDU, richest party in Bihar
पार्टी की आय पर बात करते हुए जदयू राज्य अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हम अपनी आय की इनकम टैक्स रिटर्न हर साल भरते है। हमारी कोई भी आय गैरकानूनी तरीके से नहीं ली गई है। पार्टी की अज्ञात आय की बात करें तो सभी अज्ञात स्त्रोतों को मिलाकर पार्टी की अज्ञात आय लगभग 38.78 करोड़ रुपये है।

यह सर्वे  ऐसे समय में किया गया है जब देश मे चुनाव सुधारों के लेकर बात की जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां और नेता देश में चुनाव सुधार की बाद कर रहे है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार खुद कई बार चुनाव सुधार पर जोर देने की बात कर चुके है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed