फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Rajya Sabha MP Prasad alleged father secretary for keeping his mother hostage in farm house

राज्यसभा सांसद के बेटे का आरोप, मां को पिता की सेक्रेटरी ने बनाया बंधक

Mon, 29 Jul 2019 10:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 29 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
JDU Rajya Sabha MP Prasad alleged father secretary for keeping his mother hostage in farm house
रंजीत शर्मा - फोटो : ANI

बिहार से जनता दल यूनाएटेड के राज्यसभा सांसद डॉक्टर महेंद्र प्रसाद के बेटे रंजीत शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की सेक्रेटरी उमा देवी ने उनकी मां को एक फार्महाउस में बंधक बनाकर रखा हुआ है। उनका आरोप है कि उन्हें उनके पिता से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दो दिन पहले मुझे हमारी कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने सूचित किया कि मेरी मां को फतेहपुर बेरी के फार्महाउस पर एक अन्य अधेड़ उम्र की महिला के साथ रखा गया है। मैंने फार्महाउस में घुसने की कोशिश की लेकिन मुझे अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। यहां तक कि पुलिस भी फार्महाउस के अंदर नहीं जा सकी।'
विज्ञापन


रंजीत ने आगे कहा कि पिछले साल मैं अपने मता-पिता से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास पर गया लेकिन मुझे अंदर जाने नहीं दिया गया। मुझसे कहा गया कि मेरे माता-पिता अब वहां नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं माता-पिता से मिलने के लिए चार सफदरजंग रोड पर स्थित अपने पिता के आधिकारिक आवास पर गया। दो आदमी जो वहां रहते थे उन्होंने मुझे रोक दिया और कहा कि अब मेरे पिता वहां नहीं रहते हैं। मुझे संदेह है कि संदेश मेरे पिता के पास नहीं जा रहे हैं। वह अल्जाइमर के मरीज हैं और बीमार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे शक है कि मेरे पिता की सचिव उमा देवी इसके पीछे है। वह मेरे पिता की खराब सेहत ता फायदा उठा रही है और उनके नाम पर आदेश दे रही है।' रंजीत से जब पूछा गया कि उनकी भविष्य की क्या योजना है तो उन्होंने कहा कि वह पुलिस की मदद लेंगे और सभा कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं पुलिस की मदद ले रहा हूं और यहां तक कि आज उन्हें अनुमति नहीं दी गई। मैं सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed