फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU president Rajiv Ranjan Singh says journos rue liquor ban, draws BJP flak

Bihar: जेडीयू अध्यक्ष ने कहा- पत्रकार सहित बहुत लोग शराब पर प्रतिबंध के कारण नीतीश के खिलाफ, भाजपा पर भी बरसे

Wed, 24 Aug 2022 04:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Aug 2022 04:10 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि कई मीडियाकर्मी शराबबंदी के कारण मुख्यमंत्री से नाराज हैं। महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। मुख्यमंत्री अपने लोगों के बारे में सोचेंगे या इस बात की चिंता करेंगे कि पत्रकार मौज-मस्ती नहीं कर पा रहे हैं?

विज्ञापन
JDU president Rajiv Ranjan Singh says journos rue liquor ban, draws BJP flak
जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में शराबबंदी को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण पत्रकार सहित बहुत से लोग नीतीश कुमार के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


लखीसराय जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए ललन ने कहा, ‘‘महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। मीडिया सहित बहुत से लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ इसलिए हैं कि उन्हें शराब पीने को नहीं मिल रही है...।’’ इस दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा के साथ संबंधों ने पहले जेडीयू को मंहगाई जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम देख सकते हैं कि उज्ज्वला योजना क्या हाल हुआ? मुफ्त एलपीजी कनेक्शन व्यर्थ है जब आपको हर रिफिल पर 1100 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन हमारे मुंह बंद कर दिए गए थे।’’ सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए ललन सिंह ने कहा, "कई मीडियाकर्मी शराबबंदी के कारण मुख्यमंत्री से नाराज हैं। महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी को लागू किया। मुख्यमंत्री अपने लोगों के बारे में सोचेंगे या इस बात की चिंता करेंगे कि पत्रकार मौज-मस्ती नहीं कर पा रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ललन सिंह की टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बताएं की मीडिया पर आरोप के उनके क्या आधार हैं। क्या अब तक वे जदयू की खबरें शराब बांट कर छपवाते थे। जदयू के जिन नेताओं की खबरें छपती है क्या वे शराब बाटते हैं। बताएं कि जदयू के कितने नेता शराब पीते हैं, शराब बांटते हैं और शराब माफिया के संपर्की या संरक्षक हैं।’’ आनंद ने कहा कि बिहार भाजपा ललन सिंह के मीडिया को बदनाम करने वाले, अपमानित करने वाले बयान की घोर निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed