{"_id":"6140d8c5d513c17bf4738aa2","slug":"jdu-president-lalan-singh-advised-to-yogi-adityanath-restrained-language-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीहत: 'अब्बा जान' वाले बयान पर सीएम योगी को जदयू का जवाब, ललन सिंह बोले- राजनीति में हो संयमित भाषा का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीहत: 'अब्बा जान' वाले बयान पर सीएम योगी को जदयू का जवाब, ललन सिंह बोले- राजनीति में हो संयमित भाषा का इस्तेमाल
Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा था। योगी के बयान पर भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'अब्बाजान वाली टिप्पणी पर सियासत तेज हो चली है। पहले तो विपक्ष हमलावर था, लेकिन अब भाजपा के सहयोगी दल जेडीयू ने भी इसकी आलोचना शुरू कर दी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने योगी आदित्यनाथ को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को संयमित भाषा में बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा यह भारत सभी का है वह चाहे हिंदू हो या मुसलमान या सिख या ईसाई।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति को बोलने का अधिकार है, लेकिन भाषा हमेशा संयमित और मर्यादित होनी चाहिए। इसका यह मतलब नहीं कि किसी को निशाना बनाकर हम कुछ भी बयानबाजी कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी ने मुलायम सिंह यादव पर साधा था निशाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले ललन सिंह ने कहा कि यह देश सबका है। यह देश हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई सभी भाइयों का है। इसीलिए इस देश में अनेकता में एकता की बात कही जाती है। ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए, जिससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 'अब्बा जान वाली टिप्पणी की थी। योगी ने बिना नाम लिए मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा था।