{"_id":"631e15f2e22a01202c17cbef","slug":"jdu-national-president-lallan-singh-calls-prashant-kishore-a-businessman-nitish-kumar-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish vs PK: अब राजीव रंजन ने पीके को बताया बिजनेसमैन, भाजपा के लिए काम करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish vs PK: अब राजीव रंजन ने पीके को बताया बिजनेसमैन, भाजपा के लिए काम करने का लगाया आरोप
Sun, 11 Sep 2022 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:52 PM IST
सार
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि फेविकोल को उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
राजीव रंजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने पीके को बिजनेसमैन कहा। ललन सिंह ने कहा कि पीके पर टिप्पणी करना बेकार है। पीके कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं है। वे व्यवसाय करते हैं। क्या पीके ने कभी बिहार देखा है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीके अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं। अभी पीके बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। शिक्षा प्रणाली में इतना सुधार हुआ है और लड़कियों के लिए काफी कुछ काम किया गया है। जिसे अपनी ब्रांडिंग करनी है और अपना उत्पाद लॉन्च करना है, वह राजनीति करेगा। हम सभी जानते हैं कि वे किसका काम कर रहे हैं। कभी वे सीएम से समय मांगते हैं और प्रेस को फोन कर कहते हैं कि सीएम हमसे समय मांग रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि फेविकोल को उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि हमने बिहार में कई गठबंधन बनते और टूटते हुए देखे हैं, पर सीएम की कुर्सी और नीतीश कुमार के बीच की कड़ी कभी नहीं टूटती, चाहे वह कोई भी गठबंधन हो। यह सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि उन राजनीतिक कार्यकर्ता के बारे में क्या कहें जो कभी राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रहा और अफसर बनकर नेता बन गया। क्या उन्होंने कभी राजनीतिक प्रशिक्षण लिया है? अब वे नीतीश पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें मंत्री और नेता बनाया।
नीतीश कुमार के बयान पर सिंह ने कहा कि नीतीश जी भाजपा के खिलाफ सामूहिक विपक्ष बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव और मुलायम यादव से भी मुलाकात की है। पोस्टर पर नीतीश जी की तस्वीर में क्या गलत है? वह सभी विपक्षी नेताओं को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।
सिंह ने बताया कि 2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। बीजेपी पश्चिम बंगाल में 0 सीटों पर जाएगी और बिहार में भी यही स्थिति होगी। 4 राज्य मिलकर बीजेपी को खत्म कर देंगे। उन्होंने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर भी टिप्पणी की और कहा कि सुशील मोदी रिटायरमेंट पर थे, अब वह बोल रहे हैं, तो उन्हें बोलने दिया जाए। अब सुशील मोदी को रोजगार मिल गया है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
10 नेताओं का वाई श्रेणी का सुरक्षा कवर वापस
बिहार भाजपा के 10 नेताओं का वाई श्रेणी का सुरक्षा कवर को वापस ले लिया गया है। इन्हें अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध को देखते हुए यह सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज एमएलसी दिलीप जायसवाल, कटिहार एमएलसी अशोक अग्रवाल, पटना दीघा के विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर और दरभंगा विधायक संजय सरावगी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।