फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU MP targets BJP and central government; Nitish Kumar, Hit And Run New Law; Nalanda News, Transport Strike

Bihar News : जदयू सांसद बोले- ड्राइवर जानबूझ कर एक्सीडेंट नहीं करता, नया कानून बेकार; नीतीश ही देश के नेता

Tue, 02 Jan 2024 03:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jan 2024 03:09 PM IST
सार

जदयू सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन टूटने वाला नहीं है जो देश के प्रधानमंत्री हैं जो गड़बड़ कर रहे हैं उनका भी इंतजाम का काम हम लोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
JDU MP targets BJP and central government; Nitish Kumar, Hit And Run New Law; Nalanda News, Transport Strike
जिम का शुभारंभ करने पहुंचे जदयू सांसद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंट एंड रन कानून के विरोध में अब जनता दल यूनाईटेड के सांसद भी आ गए हैं। उन्होंने इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरा है। मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि यह बेहद ही शर्मिंदगी वाली बात है। इस तरह का कानून नहीं लाना चाहिए। कोई भी ड्राइवर जानबूझकर एक्सीडेंट नहीं करता है। ऐसे हालात में कोई भी ड्राइविंग का काम नहीं करना चाहेगा। इस तरह के कानून को वापस लेना चाहिए। पूर्व में भी कृषि कानून लाया गया था। जिसे मोदी सरकार के द्वारा वापस लिया गया था। देश के प्रधानमंत्री अनुभवी नहीं है पहली बार सांसद बने और सीधे देश के प्रधानमंत्री बन गए। ड्राइवर से मेरी अपील है कि आप लोग धरना प्रदर्शन अवश्य करें लेकिन जनता के हित में काम करिए। ताकि जनता को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। व्यापारी वर्ग से लेकर आम जन सभी लोग इस हड़ताल से परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इंडिया गठबंधन टूटने वाला नहीं है
सांसद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार चाहे एनडीए में रहे या इंडिया गठबंधन में रहे हमलोग सदैव उनके साथ रहेंगे। और, इंडिया गठबंधन जो बन गया है वह टूटने वाला नहीं है जो देश के प्रधानमंत्री हैं जो गड़बड़ कर रहे हैं उनका भी इंतजाम का काम हम लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज सिंह को इस बार टिकट नहीं मिलने जा रहा
वहीं गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को इस बार टिकट नहीं मिलने जा रहा है। इसके पहले वे नवादा से चुनाव लड़े थे। जहां से भाग कर वे बेगूसराय पहुंच गए। दूसरी बार एक ही जगह से वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं। वही आईएनडीआईए गठबंधन में कन्वेयर के पद को लेकर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कन्वेयर लाइक कोई और व्यक्ति नहीं है। आज नहीं तो कल नीतीश कुमार को कन्वेयर बनना है और देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed