{"_id":"56da917a4f1c1b302d8b456e","slug":"jdu-mla-says-if-you-don-t-go-to-jail-your-birth-is-useless","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप जेल नहीं गए हैं तो आपका जीवन बर्बाद: जदयू विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप जेल नहीं गए हैं तो आपका जीवन बर्बाद: जदयू विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:17 PM IST
सार
- विधायक के विवादित बोल
- पत्रकारों से पूछा अजीब सवाल
- कई बार दे चुके हैं विवादित बयान
- नीतीश के चहेते हैं विधायक
विज्ञापन
JDU FLAG
विस्तार
बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि जेल जाने से अपनों और परायों की पहचान होती है। उन्होंने पत्रकारों से सवाल किया कि आप अब तक जेल नहीं गए हैं, अगर नहीं गए हैं तो समझिए जीवन बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
पने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले गोपाल मंडल ने पिछले रविवार को भी अपने बयान से सरकार को असहज किया था। मंडल ने एक सभा में कहा था कि वो अपने विरोधियों की जीभ काट लेंगे। भाजपा ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जदयू ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।
विज्ञापन
गलवार को विधानमंडल में भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि सत्तापक्ष के विधायक बेकाबू हो चुके हैं। ऐसे विधायक नीतीश कुमार के चहेते हैं और इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन