फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU MLA Gopal Mandal targets Lalu Yadav on promotion of Rahul Gandhi in spite of CM Nitish Kumar as PM India

Lalu Yadav : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के एमएलए बोले- किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सठिया गए लालू यादव

Sun, 03 Sep 2023 07:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Sep 2023 07:36 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले वक्त-बेवक्त साथ दिखते हों, लेकिन जदयू के एक सीनियर विधायक को लगता है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू सठिया गए हैं।

विज्ञापन
JDU MLA Gopal Mandal targets Lalu Yadav on promotion of Rahul Gandhi in spite of CM Nitish Kumar as PM India
जदयू नेता नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधायक (जदयू)  अपने विवादित बयानों और हरकतों की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। गोपाल मंडल ने इस बार लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी की उम्र अब हो चुकी है। इस उम्र में आदमी का दिमाग लचर-पचर हो ही जाता है। गोपाल मंडल ने लालू प्रसाद यादव को नसीहत देते हुए कहा कि लालू जी अब हंसाने-बोलने का काम करें।

विज्ञापन


इस वजह से गोपाल मंडल हैं लालू प्रसाद से नाराज 
लालू यादव के द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव के घोषणा करने से कुछ नहीं होता है। नीतीश कुमार ने सभी क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़कर एक साथ किया। कई नेताओं ने नीतीश कुमार को अपना नेता भी मान लिया है। तो ऐसे में लालू यादव के कहने से राहुल गांधी पीएम नहीं बन जाएंगे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का दिमाग सठिया गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के पीएम उम्मीदवार होने पर उठाया सवाल 
I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से पीएम मैटेरियल को लेकर पूछे गये सवाल पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पटना में हुए I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी करने के लिए कह दिया, ऐसा होता है क्या? गोपाल मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम के चुनाव को लेकर कोई हड़बड़ी है क्या? वैसे भी राहुल गांधी को देश स्वीकार करेगा तब न उन्हें पीएम कैंडिडेट बनाया जाएगा। नीतीश कुमार ने देश भर के सभी क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़कर एक साथ किया है। किसी के कह देने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता है, यह जनता तय करती है। लालू यादव के कहने से नहीं होगा। चुनाव में अभी बहुत वक्त है, जो योग्य होगा वही पीएम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed