फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu meeting at patna, kc tyagi says no rift in party

NDA में शामिल हुई जेडीयू, शरद ने पूछा- क्या हुआ महागठबंधन को मिले 5 साल के जनादेश का?

Sat, 19 Aug 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
jdu meeting at patna, kc tyagi says no rift in party
शरद यादव - फोटो : ANI

पटना में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के एनडीए में शामिल होने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। नीतीश ने इस पर सहमति जताई जिसका बाकी सदस्यों ने भी समर्थन किया, इसके साथ ही पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा की सहयोगी बन गई। जल्द ही जेडीयू कोटे से किसी नेता को केंद्र सरकार में मंत्री पद भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए पार्टी नेता शरद यादव के बागी रुख यहां भी काम रहे। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बहिष्कार तो किया ही उसके विरोध में अलग बैठक का भी ऐलान कर दिया। जेडीयू के फैसले पर निशाना साधते हुए शरद यादव ने कहा कि जनता ने हमें पांच साल के लिए जनादेश दिया था जिसमें हमारी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस जैसी पार्टियां थीं। फिर दूसरे दलों से हाथ क्यों मिलाया गया। शरद ने कहा कि महागठबंधन पांच साल का वादा था और इसलिए जनता ने हमें अमानत दी थी, घोषणापत्र दलों का ईमान होता है और कुछ लोगों ने यह ईमान खो दिया।
विज्ञापन
  वहीं शरद के बागी रुख के बाद उनके समर्थकों में भी आक्रोश है उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करते हुए जबरदस्त हंगामा किया। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात किया गया। इस दौरान शरद समर्थकों के साथ राजद समर्थक भी मौजूद रहे।
शरद यादव के तेवरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अब आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं, माना जा रहा है कि वह जल्द ही पार्टी पर भी दावा ठोंक सकते हैं।

वहीं इस लड़ाई में उनका साथ दे रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साध दिया है। लालू ने सुशील पर तंज कसते हुए कहा कि वह वह भारी लुटेरा है, अनाप शनाप बाते करता है, हाफ पैंट पहनता था तब से जानता हूं। लालू ने आरोप लगाया कि घोटाले में अपनी जान बचाने के लिए ही दोनों ने पीएम मोदी के सामने अपनी नाक रगड़ी है।

समर्थकों के साथ बैठक करने के लिए पटना पहुंचे शरद यादव

jdu meeting at patna, kc tyagi says no rift in party

वहीं इससे पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है। हम शरद यादव से लिखित रूप में चाहते हैं कि वह पार्टी के फैसले से सहमत नहीं है। उन्होंने बताया कि शरद यादव को भी पार्टी की बैठक में हिस्सा लेेने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।त्यागी ने कहा कि हम चाहते थे कि शरद यादव पार्टी की बैठक में आएं और जो भी मतभेद हैं उन्हें आमने सामने बैठकर हल कर लें।  
 




पढ़ें: नीतीश की पार्टी में दो फाड़: 14 राज्य अध्यक्षों के साथ शरद यादव ठोकेंगे असली JDU पर दावा!

दूसरी ओर नीतीश द्वारा बुलाई गई बैठक से इतर शरद यादव ने भी एक अन्य बैठक बुलाई है। वह अपने करीबी नेताओं के साथ पटना के एमके मेमोरियल हॉल में जन अदालत नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस बैठक के बाद ये साफ हो जाएगा की जेडीयू में दो भागों में टूटेगी या नहीं। माना जा रहा है कि शरद यादव जेडीयू पर दावा करने जैसा कदम भी उठा सकते हैं। जिसके बाद साफ है कि यह मुद्दा चुनाव आयोग के दरबार में भी पहुंच सकता है। बैठक में भाग लेने के लिए शरद यादव पटना पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed