फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU leader Manoj Kushwaha will be candidate in mahagathbandhan by-election to be held on Kurhani assembly seat

Bihar Bypoll: कुरहनी उपचुनाव में जदयू के मनोज कुशवाहा होंगे महागठबंधन प्रत्याशी, भाजपा की घोषणा का इंतजार

Sat, 12 Nov 2022 06:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 06:21 PM IST
सार

इस सीट से 2020 विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अनिल कुमार साहनी चुनाव लड़े थे। साहनी भी अयोग्य घोषित हो चुके हैं। अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनिल कुमार साहनी को तीन के खिलाफ सजा सुनाई है।

विज्ञापन
JDU leader Manoj Kushwaha will be candidate in mahagathbandhan by-election to be held on Kurhani assembly seat
जदयू नेता मनोज कुमार कुशवाहा - फोटो : ANI

विस्तार

दो राज्यों में विधानसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच पांच राज्यों की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान भी हो गया है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें बिहार की कुरहनी विधानसभा सीट भी शामिल है। बिहार में अब इस सीट के लिए घमासान मचा हुआ है। इस बीच, महागठबंधन ने इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के नेता मनोज कुशवाहा के नाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि इस सीट पर अभी तक आरजेडी का कब्जा था, लेकिन अब आरजेडी और जदयू दोनों महागठबंधन की सहयोगी पार्टियां हैं। ऐसे में इस उपचुनाव में कुरहनी सीट से जदयू ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।   

विज्ञापन


 कुरहनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की नौबत क्यों आई?
इस सीट से 2020 विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अनिल कुमार साहनी चुनाव लड़े थे। साहनी भी अयोग्य घोषित हो चुके हैं। अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनिल कुमार साहनी को तीन के खिलाफ सजा सुनाई है। उनके अयोग्य घोषित होने के बाद से ये सीट खाली है।
विज्ञापन

 
चुनाव तारीखों के एलान से पहले ही कर दिया था अपनी उम्मीदवारी का दावा
कुरहनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बड़ा दावा किया था। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में एलान कर दिया था कि इस सीट से वहीं उम्मीदवार बनने जा रहे हैं, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी इस फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया था। महागठबंधन उम्मीदवार के नाम का एलान होने के बाद अब कहा जा रहा है कि जल्द ही भाजपा भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बन रहे ये समीकरण
कुरहनी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने भी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। उसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी यहां से अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि ये दोनों दल अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारते हैं या भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा का समर्थन करते हैं। 


चुनाव का ये है कार्यक्रम
चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed