फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU executive committee : Nitish Kumar party state president announced in 18 states by lalan singh jdu

JDU Party : राष्ट्रीय लड़ाई में उतर गए नीतीश; I.N.D.I.A. की मुंबई बैठक से पहले 18 प्रदेशों के अध्यक्ष घोषित

Wed, 23 Aug 2023 08:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 23 Aug 2023 08:37 PM IST
सार

Nitish Kumar : जदयू के विलय की अफवाह बार-बार उठाई जाती है, लेकिन इसे सिरे से नकारते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार की सलाह पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी अपडेट सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
JDU executive committee : Nitish Kumar party state president announced in 18 states by lalan singh jdu
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दी अपनी मंशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विलय की बार-बार उठती अफवाहों को सिरे से नकारते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्व अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी अपडेट सूची जारी कर दी है। नीतीश ने 23 जून को बिहार में देशभर से भाजपा-विरोधी दलों का जुटान किया था, जो अब I.N.D.I.A. गठबंधन के रूप में सामने आ चुका है। इस गठबंधन की अगली बैठक महाराष्ट्र में होने वाली है। बिहार से बाहर अन्य राज्यों में जदयू की दावेदारी के लिहाज से उस बैठक के पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ प्रदेश अध्यक्षों की जारी यह सूची मायने रखेगी।

विज्ञापन


जानें, किस राज्य में किसके कंधे पर पार्टी का भार
जदयू की ओर से बुधवार को जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष का नाम जारी किया गया। कई राज्यों में इनके साथ प्रदेश संयोजक का भी नाम जारी किया गया। रूही तागुंग को अरुणाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। परेश नाथ को असम का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उमेश सिंह कुशवाहा बिहार प्रदेश अध्यक्ष कायम रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माता मणि तिवारी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार का नाम सूची में है। सूची में जम्मू के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जी एम शाह (शाहीन), केरल के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर जी कोल्लारा, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष महिमा पटेल, लक्षद्वीप प्रदेश अध्यक्ष डॉ के पी मोहम्मद सद्दीक का नाम है।
विज्ञापन


कई पहले वाले कायम रहे, ताकि ताकत कायम रहे
झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सांसद खीरू महतो, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल, मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राव, नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष सेंचुमो लोथा, उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन मोहंती, पुडुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष आर अरुमुगम, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष मलवेंद्र सिंह टेडी, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम रेड्डी, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दत्ता का नाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रूप में जारी की गई सूची में है। मेघालय में रॉबिंसन टी संगमा, तमिलनाडु में नेयली मणि और उत्तर प्रदेश में सत्येंद्र पटेल को प्रदेश संयोजक के रूप में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed