फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU declared not to contest Bihar byelections Jitan Ram Manjhi claims for Jahanabad seat

बिहार में जदयू नहीं लड़ेगा उपचुनाव, मांझी ने दिए एनडीए छोड़ने के संकेत

Sat, 10 Feb 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 10 Feb 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
JDU declared not to contest Bihar byelections Jitan Ram Manjhi claims for Jahanabad seat
जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार
बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में खींचतान का खेल शुरू हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने जहां साफ कर दिया कि वो उपचुनाव से खुद को अलग रखेगा। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने एक सीट पर दावा ठोक दिया है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) पहले ही दावा कर चुकी है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तीनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने की बात कही है। ऐसे में अब सबकी नजर भाजपा पर है, क्योंकि यूपीए से ज्यादा नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) में बगावत की आशंका है। 
विज्ञापन


बिहार में तीन सीटों में हो रहे उपचुनावों में सबसे ज्यादा विवाद जहानाबाद सीट को लेकर है। जहानाबाद सीट राजद के मुद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई। राजद उनके बड़े बेटे सुदय यादव को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है। लेकिन एनडीए के घटक दल अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। रालोसपा की तरफ से रामजतन सिन्हा और प्रवीण सिंह की दावेदारी प्रबल है।
विज्ञापन


इस बीच, हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने शनिवार को कहा कि जहानाबाद सीट हम को मिले, क्योंकि वहां हमारी पार्टी सबसे ज्यादा मजबूत है। जहानाबाद सीट पर अपना दावा ठोकने के बाद मांझी ने मीडिया को कहा है कि आठ अप्रैल के बाद हमारी राह अलग होगी। मांझी ने कड़ा तेवर दिखाते हुए ऐलान किया है कि उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री जो फैसले लिए जब तक उसे लागू नहीं किया जाता तब तक वह चैन से बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शनिवार को उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ जदयू को बड़ा झटका लगा है। जोकीहाट सीट से जदयू विधायक सरफराज अहमद ने अपने पिता की विरासत संभालने के लिए राजद का दामन थाम लिया है। पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज अपने पिता की जगह अररिया से सांसद का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed