फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU and RJD to fight on 100-100 seats in Bihar

बिहार में सौ-सौ सीटों पर लड़ेगी JDU-RJD

Wed, 12 Aug 2015 03:24 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
JDU and RJD to fight on 100-100 seats in Bihar

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू और आरजेडी व कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल सौ-सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी,जबकि कांग्रेस को 40 सीटें दी गईं है। इस बात की घोषणा एक संयुक्त प्रेसवार्ता में की गई।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में नीतीश कुमार,लालू यादव और सीपी जोशी मौजूद थे। गौरतलब है कि लालू 145 सीटों की मांग कर रहे थे। लेकिन सौ सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि सीटों पर बंटवारा आपसी सहमति से हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीएनए वाले बयान पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा कि जनता मोदी को उनकी फूहड़ भाषा का जवाब देगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 115 सीटों पर जीत मिली थी,जबकि लालू यादव की आरजेडी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। आगामी तीस अगस्त को पटना में संयुक्त रैली का भी ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश का मोदी पर निशाना

JDU and RJD to fight on 100-100 seats in Bihar

मोदी के नीतीश के डीएनए वाले बयान को बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए नीतीश ने इसे भावनात्मक मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के इस बयान के खिलाफ बिहार में शब्द वापसी अभियान छेड़ने की घोषणा कर दी है। अभियान के दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी से अपने बयान वापस लेने की मांग करते हुए बिहार के 50 लाख लोगों का डीएनए प्रधानमंत्री मोदी को भेजेंगे।

इस दौरान मोदी के बयानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को ट्विटर सरकार बताते हुए नीतीश ने इस अभियान की घोषणा भी ट्विटर पर ही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed