फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JD(U) not to back allies over kickback charges against PM

मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोपों से नीतीश ने बनाई दूरी

Tue, 27 Dec 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
JD(U) not to back allies over kickback charges against PM
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन के अन्य घटक दलों (आरजेडी और कांग्रेस) से कई मु्द्दों पर दूरी बरकरार है। नोटबंदी के फैसले पर उन्होंने खुलकर केन्द्र सरकार की प्रशंसा की। वहीं अब राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी नीतीश की पार्टी का स्टैंड ,आरजेडी और कांग्रेस से अलग है। यह तीसरी बार है कि नीतीश की पार्टी राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने सहयोगी दलों से मतभेद रखती है।

विज्ञापन


इससे पहले नोटबंदी और सेना प्रमुख की नियुक्ति पर भी नीतीश ने अपना स्टैंड इन दलों से अलग रखा था। सेना प्रमुख की नियुक्ति पर उपजे विवाद पर नीतीश ने कहा था कि सेना और न्यायपालिका के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस और लालू की पार्टी आरजेडी पीएम पर कथित रिश्वत के आरोपों पर जांच की मांग कर रही है। लेकिन जेडीयू का कहना है कि सहारा की डायरी सार्वजनिक किया जाना चाहिए और जिन नेताओं के नाम उस डायरी में दर्ज है, उनसे पूछताछ होनी चाहिए। बता दें कि सहारा की कथित इस डायरी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सहारा की डायरी सार्वजनिक करने की मांग

JD(U) not to back allies over kickback charges against PM
केसी त्यागी - फोटो : Rajyasabha
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि सहारा की डायरी अब सार्वजनिक किया जाना चाहिए और उसमें जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा,  "दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कुछ अन्य नेताओं पर सहारा से पैसे लिए जाने की बात सामने आ रही है। इसलिए  हम पूरी सूची को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।"

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद, लालू ने पीएम से स्‍पष्‍टीकरण और सुप्रीम कोर्ट के जज से उनपर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोपों की जांच कराने की मांग की थी। लालू ने कहा था कि तथ्यों के साथ पीएम आरोपों पर स्पष्टीकरण दें, नहीं तो, लोगों को समझना होगा पीएम ने पैसा लिया था।

इससे पहले, कांग्रेस और आरजेडी जहां नोटबंदी के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध कर रहे हैं, वहीं नीतीश ने खुलकर इसका समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed