फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jd() claims lalu wants to make prime minister narendra modi

'मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं लालू'

Sun, 28 Jul 2013 09:39 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sun, 28 Jul 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
jd() claims lalu wants to make prime minister narendra modi

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने कहा कि अब इसमें कोई शक बाकी नहीं रहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि ऐसा वह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके मन में कांग्रेस को लेकर भय पैदा हो गया है। लिहाजा राजनीतिक भविष्य तलाशने के लिए अब वह भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद कांग्रेस की नीतीश से बढ़ती नजदीकी से लालू भयभीत हैं और इसके चलते उनका अब भाजपा के प्रति झुकाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झा का यह बयान लालू प्रसाद द्वारा शनिवार को मोदी की प्रशंसा किए जाने के बाद आया है।

जदयू नेता ने दावा किया कि राजद प्रमुख के गुरु ने उन्हें मोदी का प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए समर्थन करने का निर्देश दिया है।

झा ने कहा कि लालू खुद इस बात को कह चुके हैं कि वह पगला बाबा के परम भक्त हैं तो ऐसे में क्या वह उनके आदेश को मानने से इंकार कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed