फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JAP leader Pappu Yadav organizes one day Motihari bandh over rising crime; says we all have to come forward

Bihar: बढ़ते अपराध को लेकर JAP नेता पप्पू यादव ने एक दिन का मोतिहारी बंद किया; कहा- हम सब को आगे आना होगा

Sun, 27 Aug 2023 06:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

Bihar Politics: जाप नेता पप्पू यादव ने रविवार को मोतिहारी बंद आयोजित किया। फिर एक सभा में कहा कि बिहार और मोतिहारी में तेजी से अपराध बढ़ रहा है। इसको रोकने के लिए आप और हम सब को आगे आना होगा। इसकी शुरुआत जन अधिकार पार्टी ने कर दी है।

विज्ञापन
JAP leader Pappu Yadav organizes one day Motihari bandh over rising crime; says we all have to come forward
मोतिहारी बंद के दौरान जाप कार्यकर्ता और नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में बढ़ते अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने रविवार को एक दिन का मोतिहारी बंद मार्च निकाला। इसका नेतृत्व जाप प्रमुख पप्पू यादव ने किया। पप्पू यादव कार पर सावर हो कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ छतौनी चौक से निकले। फिर मेन रोड, जानपुल और स्टेशन रोड होते हुए समाहरणालय तक पहुंचे। जहां एक सभा को संबोधित कर कहा कि बिहार और मोतिहारी में तेजी से अपराध बढ़ रहा है। इसको रोकने के लिए आप और हम सब को आगे आना होगा। इसकी शुरुआत जन अधिकार पार्टी ने कर दी है।

विज्ञापन


शहर के बाजार बंद रहने पर पप्पू यादव ने कहा कि मोतिहारी के लोगों का शुक्रगुजार है कि उन्होंने मेरी अपील पर बढ़ते अपराध के खिलाफ मोतिहारी बंद में अपनी दुकान बंद रख कर मेरा और अपना साथ दिया।
विज्ञापन


जाप नेता अभिजीत सिंह और अंकुश सिंह ने कहा कि मोतिहारी में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है। उससे लगता है कि मोतिहारी में अपराधियों का राज आ गया है। इसके लिए एक दिन का मोतिहारी बंद रखा गया था। शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसे लेकर हम लोगों ने रविवार का दिन चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतिहारी बंद को लेकर डीएम और एसपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर की 20 जगहों पर मजिस्ट्रेट, अधिकारी सहित 130 जवानों को तैनात किया गया था। ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कहीं उपद्रव न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed