फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   janshakti parishad new symbol flute tejpratap yadav bihar

बिहार: छात्र जनशक्ति परिषद ने बनाया नया चिह्न, विवाद बढ़ने पर लालटेन छोड़ बांसुरी का साथ

Fri, 24 Sep 2021 01:36 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 01:36 PM IST
सार

छात्र जनशक्ति परिषद् का नया चिह्न बांसुरी  पहली बार उस समय दिखा, जब परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने संजय टाइगर को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।  तेजप्रताप के पीछे की तरफ दीवार पर टंगे छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर पर बांसुरी का चिह्न दिखा।

विज्ञापन
janshakti parishad new symbol flute tejpratap yadav bihar
तेज प्रताप यादव, नेता आरजेडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छात्र जनशक्ति परिषद् के सिंबॉल पर हुए विरोध के बाद परिषद ने अपना नया चिह्न तैयार किया है। छात्र परिषद का नया चिह्न बांसुरी है। इससे पहले हाथ में लालटेन लिए परिषद ने अपना चिह्न बनाया था। इस पर विवाद शुरू हो गया था। राजद का चिह्न लालटेन पहले से ही है। लालू प्रसाद के निर्देश पर छात्र जनशक्ति परिषद ने लालटेन चिह्न को हटाकर बांसुरी चिह्न बनाया है। छात्र जनशक्ति परिषद् ने राजद वाले पैड को भी हटा दिया है। 

विज्ञापन


 छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर पर बांसुरी का चिह्न दिखने के बाद मामला सुर्खियों में आया। परिषद के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बबलू सम्राट ने कहा कि तेजप्रताप यादव कृष्ण के अनुयायी हैं। इसलिए बांसुरी को चिह्न बनाया गया है। 
विज्ञापन


लालटेन चिह्न पर विवाद बढ़ने से बदला चिह्न
दरअसल, छात्र जनशक्ति परिषद् का नया चिह्न बांसुरी के बारे में उस समय पता चला, जब परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने संजय टाइगर को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। टाइगर के स्वागत करने के लिए तेजप्रताप खड़े हुए तो उनके पीछे की तरफ दीवार पर टंगे छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर पर बांसुरी का चिह्न दिखा। परिषद के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बबलू सम्राट ने कहा कि तेजप्रताप यादव कृष्ण के अनुयायी हैं। इसलिए बांसुरी को चिह्न बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच मनमुटाव
तेज प्रताप के करीबी का कहना है कि तेजप्रताप यादव बांसुरी बजाने के शौकीन हैं और कृष्ण के भक्त हैं। उन्हें कई बार बांसुरी बजाते देखा गया। वे खुद को कृष्ण और छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन कहते रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सारथी कृष्ण और धनुर्धर अर्जुन का फोटो हटा दिया था। अपने ट्विटर हैंडल पर जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगा दी थी।


बता दें कि पिछले महीने तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला था। इसपर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर की थी। यहां तक कि लालू यादव ने भी तेज प्रताप को फटकार लगाई थी। तब से तेज प्रताप राजद के बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह छात्रों के बीच अपना अलग संगठन तैयार कर रहे हैं। तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed