फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui today news : Lady Doctor suicide after marriage negotiation with doctor of Samastipur in bihar

Bihar News : समस्तीपुर के डॉक्टर से 10 दिन पहले शादी तय हुई, अब जमुई की PHC प्रभारी ने जान दी

Mon, 08 May 2023 10:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क , अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 08 May 2023 10:23 PM IST
सार

जमुई में पीएचसी प्रभारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ले की है। डॉक्टर रानी इंद्रा भारती वर्तमान में बांका जिले के खेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के पद पर कार्यरत थी।  

विज्ञापन
Jamui today news : Lady Doctor suicide after marriage negotiation with doctor of Samastipur in bihar
जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में पीएचसी प्रभारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ले की है।  मृतका प्रमोद पंडित की पुत्री डॉक्टर रानी इंद्रा भारती (27) है जो वर्तमान में बांका जिले के खेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के पद पर कार्यरत थी। घटना सोमवार की रात 9 :30 बजे के आसपास की है। घटना को देखते ही घर के लोगों में हड़कम्प मच गया। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना का कारण
महिला चिकित्सक डॉक्टर रानी इंद्रा भारती ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


दस दिन पहले तय हुई थी शादी
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर रानी इंद्रा भारती की 10 दिन पहले समस्तीपुर में शादी तय हुई थी। बताया जाता है कि जिस लड़का से शादी तय हई है वह भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर रानी इंद्रा भारती कोविड-19 के दौरान जमुई सदर अस्पताल में पदस्थापित थी। लेकिन फिलहाल बांका जिले के खेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के पद पर कार्यरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला चिकित्सक की अचानक आत्महत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। शहर में महिला चिकित्सक डॉक्टर रानी इंद्रा भारती के आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए लोगों में चर्चाएं हो रही हैं। बरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed