{"_id":"659fcf3b91d43cb7b6071f99","slug":"jamui-road-accident-two-people-died-in-separate-road-accidents-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर
Thu, 11 Jan 2024 04:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Jan 2024 04:51 PM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पहली घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र की अलीगंज बाजार में घटी। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार नौवीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी सुनील पासवान के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि छात्र अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी काम को लेकर अलीगंज बाजार आया था। जहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे छात्र सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी मौत हो गई। हलांकि, घटना में उसके साथी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग के अचंभो गांव स्थित पैक्स गोदाम के समीप गुरुवार की दोपहर घटी। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार से सड़क पार कर रही एक नीलगाय टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार एक सख्श की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी प्रीति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण गांव निवासी रामचरण राम का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक मुन्ना राम अपनी पत्नी प्रीति देवी का इलाज करवाने बाइक से शेखपुरा गया था। जो गुरुवार दोपहर अपने घर चारण लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसकी बाइक सिकंदरा से शेखपुरा मुख्य मार्ग के अचंभो गांव के समीप पहुंचा। तभी अचानक सड़क के बीचो-बीच एक नीलगाय दौड़ते हुए आ गई और बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक के साथ मुन्ना राम घसीटते हुए कुछ दूर तक चला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी प्रीति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज करवाया जा रहा है।