फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui Crime Villagers tying young man to an iron pole and beating him for indecent act with Women

Jamui Crime: तीन बच्चे की मां के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, लोहे के पोल में बांधकर पीटा

Thu, 25 May 2023 02:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 May 2023 02:08 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में एक युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। अश्लील हरकत करते हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
 

विज्ञापन
Jamui Crime Villagers tying young man to an iron pole and beating him for indecent act with Women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमुई में तीन बच्चों की मां के साथ अश्लील हरकत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जहां ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसे लोहे की पोल में बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरुवार को तीन बच्चे की मां और अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर एक प्रेमी युवक नवडीहा गांव पहुंचा था। जहां अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा तभी ग्रामीणों की नजर दोनों प्रेमी जोड़ी पर पड़ी। उसी दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों का गुस्सा इतना तक ही नहीं रुका और आक्रोशित लोगों ने खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के नवडीहा प्राथमिक विद्यालय के समीप लोहे के पोल में रस्सी के जरिए बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, इस दौरान ग्रामीणों ने महिला को भी काफी देर तक बंधक बनाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना को देख मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने युवक और युवती को अपने कब्जे में लेकर उसे इलाज के लिए खैरा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इस दौरान घायल युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर नगर निवासी मोहम्मद चांद के रूप में की गई है। जबकि महिला की पहचान नवडीहा गांव की बताई जा रही है। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed