फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jammu Kashmir Assembly Elections: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacks Congress and National Conference

Bihar: कांग्रेस-एनसी पर जमकर बरसे मांझी, कहा- इनकी सरकार बनी तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे

Tue, 27 Aug 2024 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 09:04 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार जब से बदली है। वहां के हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है। हिन्दुओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Elections: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacks Congress and National Conference
केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस की सरकार बनी तो वह लोग राज्य पाकिस्तान से मिला देगें। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सत्ता के लिए आतंकी हिजबुल से भी हाथ मिला सकते हैं। बता दें कि उक्त बयान से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर भी कहा था कि कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अब्दुल्ला की रीति और नीति पर भी सवाल

सोमवार रात गया जिले के महकार गांव में स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एनडीए का अभिमत है कि कांग्रेस वाले लोग अब्दुल्ला से हाथ मिला रहे हैं। अब्दुल्ला की क्या रीति और नीति रही है? यह कांग्रेस से छिपा हुआ है? लेकिन, अब तो स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर 370 लागू करना चाहता है। यह सभी लोग एससी-एसटी के विरोधी हैं। अब्दुल्ला से हाथ मिलाने का मतलब साफ है कि कांग्रेस उसी एजेंडे पर काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में अगर जीत गए तो पाकिस्तान से मिला देगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांग्लादेश में सरकार बदली पर हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं रूका 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार जब से बदली है। वहां के हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर के साथ गलती किया था। अगर कश्मीर को उसी समय पूर्ण रूप में अंगीकृत कर लिया जाता तो जो मसौदा अभी है, वह नहीं होता। वैसे ही इंदिरा गांधी ने यह गलती की बांग्लादेश को जीत कर 91 हजार फौज को सरेंडर करवाकर उसको अलग देश बनाने की क्या जरूरत थी? भारत में मिला लेते तो आज यह स्थिति नहीं होती। संसार में एक धर्म फैलाना चाहता है और उसी धर्म एजेंडा पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम यूक्रेन गए हैं, वहां बताया कि युद्ध नहीं करेंगे। वैसे ही बांग्लादेश की सरकार वहां के अल्पसंख्यकों पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed