फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jaitly says, Things deteriorated enchantments does not work

जेटली ने महंगाई का ठीकरा राज्य सरकारों पर फोड़ा

Sat, 24 Oct 2015 04:44 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
jaitly says, Things deteriorated enchantments does not work

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तांत्रिक की शरण में जाने के मुद्दे पर विपक्षियों ने अब उन्हें निशाने पर ले लिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तो इसे बिहार की कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा कि जब हालात बिगड़ रहे हों तो तंत्र मंत्र से काम नहीं चलता।

विज्ञापन


तांत्रिक से मुलाकात के दौरान लालू यादव की बुराई करने पर भी जेटली ने निशाना साध दिया कहा नीतीश अपने सहयोगियों को भी नहीं बख्श रहे उनके खिलाफ भी साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पटना में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ने दाल की बढ़ती कीमतों का ठीकरा राज्य सरकारों पर ही फोड़ दिया। जेटली का कहना था कि दाल की कीमतें बढ़ने के कई कारण हैं, दुनियाभर में दाल की पैदावार कम हुई है इसलिए कीमतें बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमाखोरों की वजह से बढ़ी दाल की कीमतें

jaitly says, Things deteriorated enchantments does not work

लेकिन इसका बड़ा कारण दाल की जमाखोरी भी रहा। जमाखोरों के कारण भी दाल के दाम अचानक आसामान छूने लगे थे, लेकिन जब केन्द्र ने सख्ती की तो राज्यों ने जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जिसके बाद देशभर में अभी तक 50 हजार कुंटल दाल बरामद की जा चुकी है।

इस मामले में बिहार सरकार को भी लपेटते हुए जेटली ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने राज्य में जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाएं तो यहां भी दाल की कीमतें नियंत्रण में आ सकती हैं लेकिन वह जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने के बाद महंगाई काफी कम हुई है। डेढ़ साल पहले जहां मुद्रास्फीती 12 फीसदी थी वह अब घटकर 3-4 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

वीके सिंह के बयान पर दी सफाई

jaitly says, Things deteriorated enchantments does not work

शहीदों का अपमान करने वाले पूर्व जदयू नेता भीम सिंह को भाजपा में शामिल करने की बात पर जेटली ने सफाई दी कि वो इसके लिए माफी मांग चुके हैं इसलिए मामला ही खत्‍म हो जाता है। कुछ ऐसी ही सफाई उनकी जनरल वीके सिंह के कुत्ते वाले बयान पर भी रही।

पत्रकारों द्वारा यह सवाल उठाने पर कि हालिया घटनाओं के बाद बिहार में भाजपा बैकफुट पर आती दिख रही है, के जवाब में जेटली ने कहा कि भाजपा पूरी तरह फ्रंटफुट है और अगले कुछ दिनों में आपको इसका एहसास भी हो जाएगा।

वित्त मंत्री ने दावा किया कि विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा बिहार में सरकार बनाकर दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed