{"_id":"64295f00b405c91eeb03235c","slug":"jai-maa-bhavani-rice-mill-caught-fire-in-saharsa-loss-estimated-in-lakhs-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सहरसा की जय मां भवानी राइस मिल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सहरसा की जय मां भवानी राइस मिल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान
Sun, 02 Apr 2023 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Apr 2023 04:24 PM IST
सार
सहरसा के बरियाही क्षेत्र में जय मां भवानी राइस मिल में भीषण आग लग गई। इसमें मिल में रखे धान और चावल की क्षति हुई है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
राइस मिल में लगी आग पर दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित जय मां भवानी राइस मिल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। राइस मिल में रखे धान और चावल की क्षति हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग तीन गाड़ी लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही जिले की कई दमकल की गाड़ियों को मंगवाया गया। हम लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। राइस मिल को बचा लिया गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिलवक्त क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर मौजूद बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दमकल को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाया गया। संभवतः ट्रांसफॉर्मर से मिल में जुड़ी लाइन में किसी प्रकार के फॉल्ट की वजह से आग लगी है। हादसे में धान और चावल की क्षति हुई है।
विज्ञापन