फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jai Maa Bhavani Rice Mill caught fire in Saharsa, loss estimated in lakhs

Bihar: सहरसा की जय मां भवानी राइस मिल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान

Sun, 02 Apr 2023 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Apr 2023 04:24 PM IST
सार

सहरसा के बरियाही क्षेत्र में जय मां भवानी राइस मिल में भीषण आग लग गई। इसमें मिल में रखे धान और चावल की क्षति हुई है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Jai Maa Bhavani Rice Mill caught fire in Saharsa, loss estimated in lakhs
राइस मिल में लगी आग पर दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित जय मां भवानी राइस मिल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। राइस मिल में रखे धान और चावल की क्षति हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षति का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग तीन गाड़ी लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही जिले की कई दमकल की गाड़ियों को मंगवाया गया। हम लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। राइस मिल को बचा लिया गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिलवक्त क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर मौजूद बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दमकल को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाया गया। संभवतः ट्रांसफॉर्मर से मिल में जुड़ी लाइन में किसी प्रकार के फॉल्ट की वजह से आग लगी है। हादसे में धान और चावल की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed