{"_id":"5e37b19e8ebc3e4b130d535d","slug":"irked-over-murder-of-jdu-leader-amit-vashisht-party-workers-supporters-set-ablaze-religious-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मूर्ति विसर्जन के दौरान हमले में जदयू नेता की हत्या, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मूर्ति विसर्जन के दौरान हमले में जदयू नेता की हत्या, बवाल
Mon, 03 Feb 2020 11:07 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के शेखपुरा में शनिवार रात को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता अमित वशिष्ठ की हत्या के बाद भड़के पार्टी कार्यकर्ताओं और वशिष्ठ समर्थकों ने रविवार को एक धार्मिक स्थल में आग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया। हालांकि धार्मिक स्थल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। जानकारी के अनुसार रविवार को अमित वशिष्ठ उर्फ नंद किशोर कुशवाहा के समर्थक शेखपुरा के पास बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और टायर में आग लगाकर सड़क पर आवाजाही को रोक दिया। जिसके कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारियों का एक समूह दल्लू चौक पर गया और धार्मिक स्थल पर आग लगा दी। उन्होंने जबरन आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया। स्थानीय नागरिक रणजीत कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारी जदयू नेता पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, अचानक अफवाह उड़ी की पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती हुए अन्य घायल मिंटू कुमार की मौत हो गई है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थल पर हमला किया। हालांकि अभी तक दूसरी मौत की किसी अधिकारी ने न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा था लेकिन उनके नाम वापस ले लिए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसका की शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने को लेकर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बाद में पुलिस ने कुछ इलाकों के निवासियों में विश्वास पैदा करने के लिए एक फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को यह भी आश्वासन दिया कि वे हमले में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी शेखपुरा के एसपी दया शंकर जो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ उस गांव में डेरा डाले हुए थे जहां स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है।
शनिवार देर रात गांव में देवी सरस्वती के विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में जदयू नेता की मौत हो गई थी। दोनों तरफ के 15 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मिंटू कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। एसपी ने कहा कि हत्या के सिलसिले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और अब तक पांच अभियुक्त पकड़े गए हैं।