{"_id":"c9dbe926-914d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"intoxicant-of-seven-crore-found-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सात करोड़ रुपए का चरस बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सात करोड़ रुपए का चरस बरामद
बेतिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
बिहार में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 68 किलोग्राम चरस बरामद किया। बुधवार को नेपाल से लगे बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा के निकट से मिले इस चरस की कीमत सात करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
एजेंसी के अनुसार सिकटा के निकट एसएसबी के जवान जब नियमित गश्त पर थे तभी उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। इसके बाद जवानों ने जैसे ही उन्हें रुकने का ईशारा किया तो वे फरार हो गये।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मौके पर से भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया है। बरामद चरस का मूल्य लगभग सात करोड़ रूपये बताया जाता है।