फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   international buddhist women's conference organised in vaishali

वैशाली में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला बौद्ध सम्मेलन

Sat, 15 Dec 2012 10:58 AM IST
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 15 Dec 2012 10:58 AM IST
विज्ञापन
international buddhist women's conference organised in vaishali

वैशाली में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला बौद्घ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन का यह तेरहवां सम्मेलन इससे दो साल पहले थाईलैंड में हुआ था। इस सम्मेलन में 30 देशों की महिला प्रतिनिधि और कई गणमान्य हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


यह सम्मेलन 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए वियतनाम से पहुंची दो महिला प्रतिनिधियों ने हाजीपुर के एसडीओ से आवेदन देकर अनुमति मांगी है। एसडीओ हाजीपुर चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सम्मेलन के आयोजन के संबंध में बीडीओ से प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है। शनिवार को अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


इस आयोजन को वैशाली में ही कराने के पीछे खास कारण यह बताया गया है कि यह धरती गौतम बुद्घ से जुड़ी रही है। 26 सौ वर्ष पूर्व गौतम बुद्घ द्वारा यहीं पर बौद्ध भिक्षु संघ की स्थापना की गई थी। इस संघ में पहली बार महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी गयी थी। सम्मेलन का आयोजन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना 1989 में बोधगया में हुई थी। अब तक यह संगठन विभिन्न देशों में 12 सम्मेलन करा चुका है। हर दो वर्ष के अंतर पर सम्मेलन का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में अमेरिका, इंग्लैंड, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका, कोरिया, जापान, चाइना समेत तीस देशों की दो हजार महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। सम्मेलन के आयोजन को लेकर संगठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वैशाली में होटलों एवं गेस्ट हाउस को बुक कराया गया है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।


सुरक्षा के संबंध में हाजीपुर के एसडीओ चन्द्रशेखर सिंह ने बताया है कि वैशाली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने को लेकर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर तमाम इंतजाम किये जा रहे हैं। सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत की जा रही है और यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed