फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Instead manifesto BJP launch Vision Document

घोषणा पत्र के बजाए विजन डाक्यूमेंट पेश करेगी भाजपा

Wed, 30 Sep 2015 09:20 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Wed, 30 Sep 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
Instead manifesto BJP launch Vision Document

बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान की शुरुआत से एक दिन पहले एक अक्तूबर को भाजपा सूबे की जनता के सामने अपना चुनाव विजन पेश कर सकती है।

विज्ञापन


पार्टी आलाकमान ने इस बात का निर्णय पहले ही कर लिया है कि वह राज्य में चुनाव घोषणापत्र के बजाय विजन डाक्यूमेंट पेश करेगी। इसके जरिए पार्टी राज्य के विकास और उसकी दिशा को लेकर अपनी सोच जनता के सामने रखेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विजन डाक्यूमेंट में पीएम मोदी के विशेष पैकेज के साथ सूबे में विकास की गंगा बहाने के सब्जबाग पर जोर है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए पार्टी रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर बल देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी के उपयोग पर जोर

Instead manifesto BJP launch Vision Document

तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाएंगे। पीएम मोदी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सूबे में अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे। भाजपा शासित राज्यों की सफल योजनाओं को भी इस विजन डाक्यूमेंट में परोसा गया है।

किसानों को सस्ते दर पर ऋण का भरोसा दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल इंडिया के कार्यक्रमों पर जोर देने का पार्टी ने निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन बाबू की छवि को तोड़ने के लिए भाजपा अपने विजन डाक्यूमेंट में आईटी के उपयोग पर जोर देते हुए शासन में पारदर्शिता लाने की बात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed