घोषणा पत्र के बजाए विजन डाक्यूमेंट पेश करेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान की शुरुआत से एक दिन पहले एक अक्तूबर को भाजपा सूबे की जनता के सामने अपना चुनाव विजन पेश कर सकती है।
पार्टी आलाकमान ने इस बात का निर्णय पहले ही कर लिया है कि वह राज्य में चुनाव घोषणापत्र के बजाय विजन डाक्यूमेंट पेश करेगी। इसके जरिए पार्टी राज्य के विकास और उसकी दिशा को लेकर अपनी सोच जनता के सामने रखेगी।
बताया जा रहा है कि विजन डाक्यूमेंट में पीएम मोदी के विशेष पैकेज के साथ सूबे में विकास की गंगा बहाने के सब्जबाग पर जोर है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए पार्टी रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर बल देगी।
आईटी के उपयोग पर जोर
तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाएंगे। पीएम मोदी 2
अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सूबे में अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे।
भाजपा शासित राज्यों की सफल योजनाओं को भी इस विजन डाक्यूमेंट में परोसा
गया है।
किसानों को सस्ते दर पर ऋण का भरोसा दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट
और डिजिटल इंडिया के कार्यक्रमों पर जोर देने का पार्टी ने निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन बाबू की छवि को तोड़ने के लिए भाजपा
अपने विजन डाक्यूमेंट में आईटी के उपयोग पर जोर देते हुए शासन में
पारदर्शिता लाने की बात करेगी।