फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   inspector has assets of five crore cbi found in raid

पांच करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला इंस्पेक्टर

Mon, 08 Apr 2013 11:08 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
inspector has assets of five crore cbi found in raid

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के यहां छापेमारी में सीबीआई को आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इंस्पेक्टर के पास पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति और शहर के प्रमुख बैंकों में लॉकर की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


आरोपी इंस्पेक्टर पहले से ही पोस्टल एनएससी घोटाले और अवैध तरीके से रेलवे की संपत्ति बेचने के मामले में भी आरोपी है। इन मामलों में संजय कुमार सिंह फरार है। सीबीआई पोस्टल एनएससी घोटाले में पहले से ही जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरपीएफ विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार को दूसरे दिन भी सीबीआई की टीम ने राजेंद्र नगर टर्मिनल स्थित आरपीएफ पोस्ट पहुंच कर कागजात खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई संजय कुमार की संपत्ति का आकलन कर रही है। सोमवार को इंस्पेक्टर के लॉकरों को खंगाला जाएगा। सीबीआई जल्द ही उससे पूछताछ करेगी।

सीबीआई को छापेमारी में आरा गार्डेन में पांच मंजिला मकान, एक होटल और एक्जिबिशन रोड में फ्लैट का पता चला है। इंस्पेक्टर की पत्नी के नाम पर भी शेयर बाजार में बड़ी राशि के निवेश होने की बात सामने आई है। साथ ही इंस्पेक्टर पर अवैध तरीके से रेलवे की संपत्ति बेचने का भी आरोप है।


पोस्टल एनएससी मामले में पटना जंक्शन पर 15 साल पहले रेलवे ब्रैक वैन से लगभग 80 करोड़ से अधिक मूल्य के एनएससी चुरा लिए गए थे। उन एनएससी के जरिए कई विभागों में ठेका लिया गया था। इस मामले में सीबीआई डाक विभाग और राज्य सरकार के कई विभागों के अधिकारियों की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed