{"_id":"97ccf86a-7bf6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"inspector-earn-50-crore-in-38-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा जी ने 38 साल में कमाये 50 करोड़! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा जी ने 38 साल में कमाये 50 करोड़!
पटना/मुजफ्फरपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमूर में पदस्थापित परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक मोहम्मद यूनुस के पास 38 साल के कार्यकाल में 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है। इसका खुलासा आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा उनके ठिकानों पर की गई छापेमारी में हुआ।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को राज्य के दो अन्य अधिकारियों मिथिलेश कुमार (एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, ग्रामीण अभियंत्रण संगठन, गोपालगंज और नागेश्वर शर्मा (एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, पीएचइडी, समस्तीपुर) के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इन तीनों से पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
इन तीनों के 16 ठिकानों पर की गयी छापेमारी में 78 लाख 85 हजार 600 नकद राशि जब्त की गयी। साथ ही 40 लाख रुपये से अधिक के निवेश व जमीन-जायदाद के कागजात मिले हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू, लैंड क्रूजर सहित आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां बरामद की गयी हैं। हालांकि, इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) रवींद्र कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं केवल मोहम्मद युनूस के ठिकानों पर की गयी छापेमारी में 61 लाख 98 हजार नकद समेत करीब 50 करोड़ की संपत्ति के कागजात हाथ लगे हैं। वह सिनेमा हॉल, स्कूल, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के अलावा कई शहरों में कीमती जमीन का मालिक है।
आर्थिक अपराध इकाई की तीन टीमों ने मुजफ्फरपुर के सकरा थाने के सुजावलपुर स्थित मोहम्मद यूनुस के पप्पू सिनेमा हॉल, सीनियर सेकेंड्री डीपीएस स्कूल, सिद्दीकी मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में भी छापेमारी की। सिनेमा हॉल से 57 लाख 46 हजार और पैतृक घर से तीन लाख नकद, 10 लाख के आभूषण सहित करीब 50 करोड़ की संपत्ति के कागजात मिले हैं। सिनेमा हॉल स्थित कार्यालय से हाजीपुर में 90 डिसमिल जमीन समेत विभिन्न शहरों में कई बीघा जमीन, मार्केट कॉप्लेक्स, सिनेमा हॉल सहित 34 गाड़ियों के कागजात भी हाथ लगे हैं।
मोहम्मद यूनुस के चंदनपट्टी स्थित घर से एक इंडिगो कार, रिवाल्वर, राइफल, बंदूक सहित 200 ग्राम से अधिक सोना व एक किलो 900 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किये गये हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद मोहम्मद यूनुस के बड़े बेटे डॉ. अरशद राजू ने बताया कि सभी हथियार लाइसेंसी हैं। बुधवार देर शाम तक मोहम्मद युनूस के दोनों पुत्र मोहम्मद अरशद राजू व मोहम्मद इरशाद अहमद से पूछताछ जारी थी।
मोहम्मद यूनुस 1974 में परिवहन दारोगा बने थे। उसके बाद से कई जगहों पर उनकी पोस्टिंग रही थी। वे मोतिहारी में 1990 के आसपास तैनात रहे। इस दौरान वहां बड़े पैमाने पर वाहनों के फर्जी कागजात बनाने के मामले में मोहम्मद यूनुस को जेल भी जाना पड़ा था। बाद में मोतिहारी के परिवहन कार्यालय में आग लग गयी थी, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गये थे।