फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indore: Lawrence Bishnoi gang threatens Indore real estate businessman, demands crores of rupees through calls

Indore: इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी को लाॅरेंस बिश्नोई गैग की धमकी, काॅल कर मांगे करोड़ों रुपये

Fri, 20 Mar 2026 07:54 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 20 Mar 2026 07:54 PM IST
सार

इंदौर के तुकोगंज इलाके में रहने वाले एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनसे पंद्रह करोड़ रुपये की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Indore: Lawrence Bishnoi gang threatens Indore real estate businessman, demands crores of rupees through calls
इंदौर में कारोबारी को धमकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक बार फिर लाॅरेस बिश्नोई गैंग ने एक कारोबारी को धमकी दी है। रियल एस्टेट कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर गैंग ने करोड़ों रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट व्यवसायी संजय जैन को यह धमकी मिली है। बदमाशों ने फोन कर खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकाया। पुलिस अफसर यह भी पता कर रहे है कि कॉल वाकई में गैंग से जुड़े लोगों ने किए थे या किसी ने गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश की।

विज्ञापन

आरोपियों ने शुरुआती कॉल में दस करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन जब बाद में कारोबारी ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो दोबारा संपर्क कर आरोपियों ने रकम बढ़ाते हुए अौर पांच करोड़ रुपये जोड़ दिए।

विज्ञापन

 

लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित और उनका परिवार काफी डर गया था और पुलिस की शरण ली। तुकोगंज पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है। कॉल डिटेल्स और इस्तेमाल किए गए नंबरों की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि इससे पहले भी महू में इसी गैंग के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आ चुका है। जिससे पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीरता से ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed