फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indore: Councillors danced to the song "I am a disco dancer" after the BJP training camp in Indore.

Indore: इंदौर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर के बाद आई एम ए डिस्को डांसर गीत पर झूमे पार्षद

Thu, 19 Mar 2026 07:41 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 19 Mar 2026 07:41 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के बाद नेताओं का डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्षद से लेकर नगर अध्यक्ष तक फिल्मी गीत पर झूमते नजर आए, जिससे यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Indore: Councillors danced to the song "I am a disco dancer" after the BJP training camp in Indore.
डांस करते पार्षद मनीष मामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पार्टी नेताओं और पार्षदों का डांस करता एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशिक्षण वर्ग समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता और नेता हॉल में मौजूद थे, तभी माहौल अचानक बदल गया और मंच के सामने की जगह डांस फ्लोर में तब्दील हो गई।

विज्ञापन

इस दौरान पार्षद मनीष मामा ने फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के मशहूर गीत “आई एम ए डिस्को डांसर” पर जमकर डांस किया। उनके डांस को देख वहां मौजूद अन्य नेता भी खुद को रोक नहीं पाए। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी इस दौरान झूमते नजर आए। माहौल इतना उत्साहपूर्ण हो गया कि भाजपा के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला ने डांस कर रहे नेताओं पर नोट तक न्योछावर कर दिए।

विज्ञापन

 

मनीष मामा का डांस देख अन्य नेता भी जोश में आ गए और अलग-अलग स्टेप्स में डांस कर तालियां बटोरते रहे। पूरा हॉल तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के पार्षद मनीष मामा पहले भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं। वे अक्सर अलग-अलग अंदाज में रील बनाकर पोस्ट करते रहते हैं। एक बार वे मजदूर के रूप में नजर आए थे और उसकी रील भी खूब चर्चा में रही थी। हाल ही में वायरल हुआ यह डांस वीडियो भी उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed