{"_id":"60e32b638ebc3ec201202b17","slug":"indigo-commences-flight-operations-from-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दरभंगा हवाई अड्डे से इंडिगो की उड़ान सेवा शुरू, इन दो शहरों के लिए नॉनस्टॉप सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दरभंगा हवाई अड्डे से इंडिगो की उड़ान सेवा शुरू, इन दो शहरों के लिए नॉनस्टॉप सेवाएं
Mon, 05 Jul 2021 09:25 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:25 PM IST
सार
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि दरभंगा अब इंडिगो के नेटवर्क से जुड़ेगा और यहां से हैदराबाद एवं कोलकाता के लिए नॉनस्टॉप सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विस्तार
इंडिगो ने सोमवार को बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे से अपनी उड़ान सेवा शुरू की। यह जानकारी एक बयान में दी गई। इंडिगो की पहली उड़ान कोलकाता से आई और अपराह्न करीब ढाई बजे दरभंगा में उतरी। हवाई अड्डे पर करीब एक घंटा रुकने के बाद विमान कोलकाता लौट गया।
विज्ञापन
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि दरभंगा अब इंडिगो के नेटवर्क से जुड़ेगा और यहां से हैदराबाद एवं कोलकाता के लिए नॉनस्टॉप सेवाएं मिलेंगी। इंडिगो के मुख्य रणनीतिक एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि हम अपनी क्षेत्रीय मौजूदगी का विस्तार कर खुश हैं और बिहार की सांस्कृतिक भूमि दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू की है।
विज्ञापन