फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian Railways will run 20 pairs of special passenger trains for JEE, NEET and NDA candidates in Bihar

बिहार में JEE, NEET और NDA के परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेल चलाएगी 20 जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

Tue, 01 Sep 2020 09:56 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Sep 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways will run 20 pairs of special passenger trains for JEE, NEET and NDA candidates in Bihar
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

आगामी जेईई (मुख्य), नीत (NEET) और एनडीए (NDA) परीक्षाओं के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में JEE Mains, NEET और NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु भारतीय रेलवे ने 2 से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी MEMU/DEMU स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को भी दी जाएगी। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय रेलवे ने बिहार में जेईई मेन्स, नीट और एनडीए में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी एमईएमयू/डीईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।’


बता दें कि इससे एक दिन पहले रेलवे ने नीट और जेईई के अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन मुंबई में विशेष उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति दी है।

गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 13 सितंबर को, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मुख्य) एक से छह सितंबर तक और कॉमन एनडीए 2020 परीक्षा छह सितंबर को आयोजित करवाने की योजना बनाई गई है।


सात इंटर-सिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का भी होगा परिचालन
रेल मंत्री की तरफ से की गई घोषणा के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने भी इंटर-सिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को चलाने की जानकारी दी। पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से बताया गया कि जेईई, नीट और एनडीए के अभ्यर्थियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए राज्य के अंदर 4 सितंबर से 15 सितंबर तक सात इंटर-सिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed