फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian railway news after nine years first trial of broad gauge train at Pratapganj railway station in Supaul

बिहार: नौ सालों के बाद के इस स्टेशन पर बजी ट्रेन की सीटी, लोगों में जगी रेल परिचालन की आस

Wed, 13 Jan 2021 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Jan 2021 06:46 AM IST
विज्ञापन
Indian railway news after nine years first trial of broad gauge train at Pratapganj railway station in Supaul
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला सुपौल में सोमवार को विकास की एक नई पहल देखने को मिली। कोसी नदी की कहर से कराह रहे सुपौल जिले में नौ सालों के बाद प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पर बड़ी रेल लाइन की पहली ट्रायल के लिए रेल इंजन पहुंचा। रेल इंजन के पहुंचने पर लोगों में रेल परिचालन की आस जग गई है।

विज्ञापन


विकास की रफ्तार से कोसो दूर सुपौल जिले में बड़ी रेल इंजन की सीटी बजते ही लोगों की भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सालों बाद रेलवे स्टेशन पर इंजन को देख लोगों में खुशी का माहौल था। लोगों को अब लगने लगा है कि जल्द ही उन्हें अपने जिले के प्रतापगंज रेलवे स्टेशन से रेल का सफर पूरा करने का सपना पूरा होगा। 
विज्ञापन


 

रेल परिचालन के लिए उत्सुक लोग एक-दूसरे से पूछते दिख रहे थे कि आखिर कब से रेल का चलना शुरू होगा। पिछले साल ही सहरसा से सरायगढ़-आसन्नपुर और राघोपुर तक बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों के परिचालन होने के बाद राघोपुर से फारबिसगंज तक धीमे चल रहे अमान परिवर्तन कार्य में गति देखी गई।  स्टेशन पर ट्रायल इंजन पहुंचने से अब लोगों को जल्द ट्रेन परिचालन की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मार्च-अप्रैल तक ललितग्राम तक ट्रेनों का होगा परिचालन
रेल इंजन ट्रायल का जायजा लेने पहुंचे रेल के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि फारबिसगंज तक रेल परिचालन के मामले की पूरी जानकारी वरीय अधिकारी देंगे। लेकिन संभावना जताते हुए उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल तक ललितग्राम तक आमान परिवर्तन का काम पूरा कर ट्रेनों का परिचालन होना संभव हो सकेगा। ललितग्राम से फारबिसगंज के बीच भी आमान परिवर्तन का काम तेजी से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed