फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   INDIA Alliance : opposition leader d raja, tr balu meeting with bihar cm nitish kumar, bjp mp kapil patil also

Bihar News : राजा और बालू मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार से, ललन सिंह के करीबी रहे यह नेता मुंबई से पहुंचे

Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

Nitish Kumar : पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर के भाजपा-विरोधी दलों को पटना में पहली बार एकजुट करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इंडी एलायंस के दो नेता मिलने पहुंचे। इस बीच जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के भी एक करीबी उनसे मिलने आए।

विज्ञापन
INDIA Alliance : opposition leader d raja, tr balu meeting with bihar cm nitish kumar, bjp mp kapil patil also
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरमी के अंदाज में दिख रहे हैं और अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के खिलाफ बोलने वाले राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को सीख भी दे रहे हैं। इस बीच, सीएम नीतीश कुमार की सोमवार शाम की व्यस्त मुलाकातें कुछ और कहानी बता रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता के दरबार से निकलने के बाद सुस्ताए तो फिर इंडी एलायंस के वामपंथी नेता डी. राजा उनसे मिलने पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता टीआर बालू भी नीतीश से मिलने पहुंचे। इन दो मुलाकातों के बीच जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के करीबी एक नेता ने मुंबई से पटना में आकर नीतीश से भेंट की।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्टालिन जिस पार्टी के, बालू उसी के दिग्गज
पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन अभी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इनका संबंध ज्यादा अच्छा माना जाता है। स्टालिन विपक्षी एकता के लिए बने गठबंधन (INDIA) के मजबूत नेता हैं। स्टालिन की ही पार्टी की दिल्ली में एक तरह से कमान संभालते हैं वरिष्ठ डीएमके नेता टीआर बालू। वह संसद में डीएमके के मजबूत आधार हैं। इंडी एलायंस की बैठक में वह पटना नहीं आए थे, लेकिन अब अचानक उनका आना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मैटेरियल बताकर चर्चा में आए थे कपिल पाटिल
डी. राजा विपक्षी एकता की पहली बैठक से अपनी हाजिरी बनाते रहे हैं। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीच में भी आकर मिल चुके हैं। लेकिन, सोमवार को मुलाकात करने वालों में कपिल पाटिल का नाम होना बिहार के लिए चौंकाने वाला है। कपिल पाटिल बिहार के लिए चर्चित नहीं, बल्कि नया नाम है। उन्हें जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का करीबी माना जाता है, हालांकि पिछले साल वह मुंबई में हुई विपक्षी दलों की बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताने वाले पोस्टर लगाकर सुर्खियों में आए थे। कपिल पाटिल महाराष्ट्र विधान परिषद में मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी रहे हैं। उन्हें ललन सिंह ने 2022 में जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया था। कुछ समय से वह महाराष्ट्र के साथ दिल्ली में भी सक्रिय हैं। सीएम नीतीश कुमार के साथ भी वह कई बार दिल्ली में नजर आए थे, हालांकि पटना में उनकी यह हाजिरी आमजन के लिए नई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed