फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Income tax raids on the locations of five coaching center operators including Khan sir

IT Raid: 'अग्निपथ' पर उग्र प्रदर्शन के बाद सरकार के रडार पर कई कोचिंग सेंटर, खान सर समेत पांच संचालकों के यहां आयकर की छापेमारी

Mon, 20 Jun 2022 10:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 10:08 PM IST
सार

राजधानी पटना के अलावा मसौढ़ी, मुजफ्फरपुर, पुनपुन और आरा जिले में भी कोचिंग संचालकों के यहां छापेमारी की गई है। दोपहर शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चलती रही। 

विज्ञापन
Income tax raids on the locations of five coaching center operators including Khan sir
आयकर विभाग की कई कोचिंग संस्थानों में छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र की 'अग्निपथ योजना' के विरोध में बिहार में फैली हिंसा के बाद अब कई कोचिंग संस्थान सरकार की रडार पर आ गए हैं। आयकर विभाग ने सोमवार मशहूर कोचिंग टीचर खान सर, गुरु रहमान समेत पांच कोचिंग संस्थानों पर छापा मारा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच कोचिंग संस्थानों के आठ ठिकानों पर आयकर ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन


राजधानी पटना के अलावा मसौढ़ी, मुजफ्फरपुर, पुनपुन और आरा जिले में भी कोचिंग संचालकों के यहां छापेमारी की गई है। दोपहर शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चलती रही। 
विज्ञापन


शहर के जिन प्रमुख कोचिंग संचालकों के यहां छापेमारी की गई है उनमें यू-ट्यूब  पर लाखों फॉलोअर्स वाले खान सर और रहमान सर भी शामिल हैं। अन्य कोचिंग संस्थान सेना, रेलवे, बैंकिंग समेत अन्य सभी सामान्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले हैं। सभी कोचिंग संचालकों के आवास और कोचिंग सेंटर्स पर एकसाथ छापेमारी की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करोड़ों के कर चोरी की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन कुछ कोचिंग संचालकों  के खिलाफ  सेना की अग्निपथ योजना को लेकर अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप है। इसे लेकर पहले बिहार पुलिस इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इसके तुरंत बाद आयकर विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी में इन सभी के पास से टैक्स चोरी से जुड़े काफी कागजात बरामद हुए हैं। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें इन सभी कागजातों जांच में जुटी हुई है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि कितने की टैक्स चोरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed