फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Inter Exam: The boy was alone among 500 girls in the examination center of Nalanda, fainted and reached

Bihar Inter Exam: नालंदा के परीक्षा केंद्र में 500 लड़कियों के बीच अकेला था लड़का, बेहोश हुआ और पहुंचा अस्पताल

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
सार

नालंदा में इंटर परीक्षा देने के क्रम में एक परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में ही बेहोश हो गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई। 

विज्ञापन
Bihar Inter Exam: The boy was alone among 500 girls in the examination center of Nalanda, fainted and reached
नालंदा में लड़कियों के परीक्षा केंद्र में इकलौते लड़के का था सेंटर, अकेला पाकर नर्वस ...फिर बेहोश - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

नालंदा में इंटरमीडिएट परीक्षा देने के क्रम में एक परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई। यह मामला ब्रिलिएंट कॉन्वेंट निजी स्कूल का है । परीक्षार्थी सचिदानंद प्रसाद का पुत्र मनीष शंकर (17) बताया जाता है। दरअसल अल्लामा इकबाल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मनीष शंकर का परीक्षा केंद्र ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल सुंदरगढ़ में था। यह केंद्र बिहार शरीफ में पड़ता है। परीक्षा के पहले दिन गणित का पेपर था। मनीष अपने निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया, लेकिन अपने सीट पर पहुंचते ही वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। मनीष के परिजन का कहना है कि वह जैसे ही हॉल में घुसा वहां केवल लड़कियां थी। पांच सौ लड़कियों के बीच मनीष अकेला परीक्षार्थी था। ऐसे में उतनी सारी लड़कियों के बीच एक अकेले लड़के को बैठा देने से ऐसी घटना हुई है। महिला ने बताया कि यह परीक्षा केंद्र सिर्फ  छात्राओं के लिए बनाया गया था जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की गलती की वजह से ऐसा हुआ है। इस केंद्र पर मेरा भतीजा एक बार में इतनी सारी लड़कियों को देखकर नर्वस हो गया बेहोश होकर गिर पड़ा। फिलहाल इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
ये कैसी चूक 
नालंदा में इंटर परीक्षा के लिए कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार शरीफ में 32, राजगीर में 4 और हिलसा में 5 जिसमें छात्राओं के लिए 18 परीक्षा केंद्र तथा छात्रों के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्राओं के लिए बिहारशरीफ में 9, राजगीर में 4 तथा हिलसा में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन छात्राओं के लिए बनाए गए ख़ास परीक्षा केन्द्रों में यह केंद्र शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed