फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In suicide attempt woman jump on rail track lover saves her life

शादी टूटने पर पटरी के बीच लेटी युवती, चलती ट्रेन के सामने जान बचाने कूदा प्रेमी

Tue, 30 Jan 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 30 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
In suicide attempt woman jump on rail track lover saves her life
पटना के बख्तियारपुर में ट्रेन के नीचे से निकले हुए प्रेमी-प्रेमिका
भाभी के भाई से शादी हो पाने की उम्मीद टूटने पर एक युवती ने ट्रेन के आगे कूद खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि प्रेम में खुदकुशी करने की कोशिश के दौरान प्रेमी ने प्रेमिका को जान पर खेल कर बचा लिया। पटना के बख्तियारपुर में सोमवार की रात यह वाकया पेश आया। इस दौरान युवती का हाथ कट गया लेकिन युवक पटरियों के बीच युवती को पकड़ कर दुबका रहा जिससे उनकी जान बचा गई। 
विज्ञापन


युवती बिहार के नालंदा जिले की रहनेवाली है। उसने बताया कि वह अपनी भाभी के भाई से प्यार करती थी जो सिंघौल कर रहनेवाला है। वे दोनों एक दूसरे से काफी समय से प्यार करते थे। युवक ने उससे शादी का वादा भी किया था। युवक की शादी अब कहीं और तय हो गई थी। जिसके बाद से वह उससे शादी की बात से कन्नी काटने लगा था।
विज्ञापन


इस बात से निराश युवती ने बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन जैसे ही चलने लगी युवती पटरी पर कूद गई। उसके पीछे एक लड़का भी पटरी पर कूदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन ड्राइवर अंधेरे की वजह से दोनों को देख नहीं पाया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ट्रेन ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और ट्रेन लड़की को चपेट में लेते हुए आगे बढ़ चुका था। 


ड्राइवर ने ट्रेन को पीछे किया जिसके बाद युवक और युवती इंजन के नीचे से बाहर आए। युवक का एक हाथ कट गया था और तेजी से खून बह रहा था। हालांकि युवक सुरक्षित था। युवती को हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed