फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Muzaffarpur, a quack doctor cut the urinary tract of a woman during hysterectomy

Muzaffarpur: झोलाछाप ने बच्चेदानी के ऑपरेशन में काट दी पेशाब की नली, महिला की हालत बिगड़ी, मामला दर्ज

Tue, 28 Mar 2023 10:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Mar 2023 10:56 AM IST
सार

मुज़फ़्फ़रपुर में सकरा इलाके में हुए चर्चित किडनी कांड के बाद अब बच्चेदानी के जगह पेशाब की नली काटने का मामला सामने आया है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी स्तिथ बहादुरपुर गांव की है। 

विज्ञापन
In Muzaffarpur, a quack doctor cut the urinary tract of a woman during hysterectomy
झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुज़फ़्फ़रपुर में सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी स्तिथ बहादुरपुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने आई एक महिला के पेशाब के रास्ते की नली ही काट दी। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला को बाहर ले जाने की डॉक्टरों ने सलाह दी। परिजन ने आनन-फानन में उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित महिला समस्तीपुर जिले के भागवतपुर मुसरीघरारी निवासी दीपक सहनी की पत्नी है। करीब तीन महीने से महिला का इलाज उक्त झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था। इसी दौरान डॉक्टर ने महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन परिजनों को सुझाया और कहा कि बिना ऑपरेशन किए दर्द में आराम नहीं होगा न ही बीमारी ठीक होगी। परिजन तैयार हो गए और ऑपरेशन करा दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बिगड़ती देख परिजन उग्र हो गए और अस्पताल कर्मी और डॉक्टरों को बुरा भला कहने लगे। जिस पर डॉक्टरों ने मरीज महिला को बाहर दिखाने की सलाह दी और कहा कि जो तत्काल खर्चा लगेगा वह हम लोग व्यवस्था करवा देंगे।
विज्ञापन


परिजन महिला को लेकर समस्तीपुर के निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाया। वहां पता चला कि झोलाछाप ने महिला की पेशाब नली ही काट दी है। जब खर्च की बारी आई तो आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अपनी बात से मुकर गए और अपना पीछा छुड़ाने लगे। इसके बाद परिजन डॉक्टर से मिलने पहुंचे तो डॉक्टर और उसके कर्मी मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोलाछाप ने नहीं माना पंचायत का फैसला
पीड़िता की मां शिकायत लेकर स्थानीय सरपंच राकेश राय के पास पहुंचे। बीते शनिवार को स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय हुआ कि उक्त महिला का सारी देखरेख झोलाछाप डॉक्टर की जिम्मेदारी होगी और खर्च भी डॉक्टर ही उठाएगा। झोलाछाप डॉक्टर को यह नागवार गुजरा उसने इस बात को मानने से मना कर दिया। इसके पीड़िता की मां देवंती देवी ने उक्त निजी नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ बरियारपुर ओपी थाने में आवेदन दिया।


बरियारपुर ओपी थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर चांदनी कुमारी सांवरिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित परिवार को संबंधित सभी कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही साथ उक्त नर्सिंग होम को तत्काल बंद किया गया है। नर्सिंग होम के संचालक और चिकित्सक का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed