{"_id":"651a33c9831f4b921a068fda","slug":"in-gaya-a-young-man-did-dirty-work-with-a-girl-at-gunpoint-sent-obscene-photos-and-videos-to-his-fiancee-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चुपके से घर घुसा और पिस्टल के बल पर किया युवती के साथ गंदा काम, अश्लील फोटो-वीडियो मंगेतर को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चुपके से घर घुसा और पिस्टल के बल पर किया युवती के साथ गंदा काम, अश्लील फोटो-वीडियो मंगेतर को भेजा
Mon, 02 Oct 2023 08:36 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 02 Oct 2023 08:36 AM IST
सार
युवती के साथ आरोपी युवक पिस्टल के बल पर युवती के साथ छेड़छाड़ किया। उस दौरान आरोपी युवक ने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बनाया। जाते-जाते युवक ने अश्लील वीडियो और फोटों वायरल करने की धमकी दी
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया में एकबार फिर एक युवती की अश्लील फोटो वायरल कर युवती की शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव के रहनेवाले आरोपी युवक रविरंजन कुमार गांव की ही युवती का मोबाइल छीनकर नंबर ले लिया। उसके बाद फोन कर लगातार युवती को परेशान करने लगा।
विज्ञापन
दीवार फांदकर युवक घुसा युवती के घर
हालांकि जब आरोपी युवक द्वारा लगातार फोन कर युवती को परेशान करने लगा तो युवती ने फोन करने से मना किया। इस बात से आरोपी युवक और गुस्सा में आ गया। उसके बाद युवक युवती के घर के दीवार को फांद गया। फिर उसके बाद युवती के साथ आरोपी युवक पिस्टल के बल पर युवती के साथ छेड़छाड़ किया। उस दौरान आरोपी युवक ने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बनाया। जाते-जाते युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही आरोपी युवक पीड़ित युवती को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियों और फोटो किया वायरल
हालांकि परिजनों ने युवती की शादी ठीक कर दी और शादी की तैयारियों में जुट गए। इस बात की जानकारी आरोपी युवक को पता चल गया। उसके बाद आरोपी युवक ने युवती के अश्लील फोटो लड़के के पास भेज दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया। जिसके वजह से युवती की शादी टूट गई। कोंच थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के 48 घंटे के भीतर मुरारी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक रविरंजन कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन