फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Darbhanga, Minister Sanjay Jha says India alliance will win assembly elections to be held in 3 states

Bihar: जल संसाधन मंत्री संजय झा बोले, तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन

Mon, 09 Oct 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Oct 2023 02:51 PM IST
सार

Bihar Politics: दरभंगा में नोनिया-बिन्द-बेलदार महासंघ के सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। तीनों राज्यों में NDA पूरी तरह पराजित होगी। वहीं, इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी जीत होगी।

विज्ञापन
In Darbhanga, Minister Sanjay Jha says India alliance will win assembly elections to be held in 3 states
नोनिया-बिन्द-बेलदार महासंघ के सम्मेलन का उद्घाटन करते जल संसाधन मंत्री संजय झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जातिगत सर्वेक्षण रिपोर्ट आते ही चुनावी सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी सिलसिले में सोमवार को दरभंगा के बहुउद्देश्यीय भवन में नोनिया-बिन्द-बेलदार महासंघ के द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री संजय कुमार मौजूद रहे। जहां उनका नोनिया बिन्द संघ की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


नोनिया-बिन्द-बेलदार महासंघ, दरभंगा द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए लोगों ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट को जायज ठहराते हुए चुनाव में अपनी हिस्सेदारी की मांग की है। नोनिया-बिन्द-बेलदार संघ के समारोह में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता भी मौजूद रहीं। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित कर बिहार सरकार की ओर से करवाई गई जातिगत जनगणना को सही बताया। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर लोगों की हिस्सेदारी तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'2024 के लोकसभा चुनाव में बड़े बहुमत से जीतेगा इंडिया गठबंधन'
वहीं, सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन जो बना है, वह अपने विकसित स्वरूप में आ रहा है। आगे तीन राज्यों में चुनाव होने वाला है। तीनों राज्यों में NDA पूरी तरह पराजित होगी। वहीं, इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की बड़े बहुमत से जीत होगी। हम लोग जनता का मूड देख रहे हैं किसके साथ है। 40 की 40 सीट बिहार में हम जीतेंगे।

'केंद्र सरकार से दरभंगा को कुछ नहीं मिला'
जल संसाधन मंत्री ने आगे कहा कि आज तक नौ सालों में केंद्र सरकार से दरभंगा को कुछ नहीं मिला है। जबकि दरभंगा को मिथिला की राजधानी कहा जाता है। वंदे भारत ट्रेन अभी दी जा रही है। कई जगहों से चलाने की घोषणा की गई। लेकिन दरभंगा को गरीब रथ भी नहीं मिली। वहीं एम्स देने की घोषणा तो हुई लेकिन आज तक इसके निर्माण का काम तक शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बड़े-बड़े नेता सिर्फ राजनीति करने आते हैं और अपनी राजनीति चमका कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि नोनिया-बिन्द-बेलदार समाज के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश सरकार संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed