फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Bettiah, an attempt was made to burn a married woman alive by sprinkling petrol, condition critical; dowry

Bihar : विवाहिता को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश, झुलसने से हालत गंभीर; इस कारण हैवानों ने किया ऐसा

Sun, 15 Oct 2023 04:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

थानेदार खालीद अख्तर ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। पीड़िता का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
In Bettiah, an attempt was made to burn a married woman alive by sprinkling petrol, condition critical; dowry
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। हैवानों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और जलाकर हत्या की कोशिश की। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को अस्पातल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खडा टोली गांव की है। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता जितेंद्र कुमार की पत्नी किरण देवी है। 

विज्ञापन


पति, सास और ननद पर आरोप
पीड़ित किरण कुमारी ने बताया कि मेरे पति जितेंद्र कुमार सहित सास और ननद ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की तथा घर में बंद कर दिया। और, गला दबाकर मेरे ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने बताया कि मेरे चीखने-चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग आए और बीच बचाव किया। तब मेरी जान बची। तब तक मेरे ससुराल वाले फरार हो गए। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे, दहेज नहीं देने पर मेरे साथ घटना को अंजाम दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
इधर घटना की जानकारी मिलते ही नौतन पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। पीड़िता का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed