फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IAS Officer : 2023 batch promoted ias officer promotion list, cm nitish kumar gad bihar ias promotion order

Bihar News : राज्य में सेवा दे रहे 17 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति मिली, जानें कौन और कहां पोस्टेड हैं यह अधिकारी

Thu, 22 Feb 2024 06:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Feb 2024 06:10 PM IST
सार

IAS Officer : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य असैनिक सेवा से प्रोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए 17 अफसरों की प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
IAS Officer : 2023 batch promoted ias officer promotion list, cm nitish kumar gad bihar ias promotion order
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए 17 अफसरों की प्रोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी। यह सभी अफसर राज्य असैनिक सेवा से प्रोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) में वर्ष 2023, में नियुक्त बैच वर्ष 2011 के पदाधिकारियों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्रांक में निहित मार्गदर्शन के आलोक में प्रोन्नति प्रदान की गई। इन्हें विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनका वेतनमान लेवल 13 (1,23,100 से 2,15,900) होगा। 

विज्ञापन


जानिए, किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली
सुशील कुमार (2011) को भू-अर्जन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में निदेशक-सह-अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई। किशोरी चौधरी (2011) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव, पुरुषोत्तम पासवान (2011) को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का सचिव, उज्ज्वल कुमार सिंह (2011), ग्रामीण कार्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। विनय कुमार राय (2011) को पर्यटन निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। साथ ही पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 
विज्ञापन


लखीसराय के जिलाधिकारी यह बने
वहीं नरेंद्र झा (2011) को कटिहार का बंदोस्त पदाधिकारी बनाया गया है। रंजनीकांत (2011)  को लखीसराय का समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार (2011) को राज्यपाल सचिवालय का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। शशंका शेखर सिन्हा (2011) को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। मुकेश कुमार सिन्हा (2011) राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। निर्मल कुमार (2011) को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। शिव कुमार शैव (2011) को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। धीरेंद्र पासवान (2011) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अरविंद मंडल  (2011) को ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अनिल चौधरी (2011) को मधुबनी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। विश्वनाथ चौधरी  (2011) को सहरसा का बंदोबस्त पदाधिकारी और ब्रजेश कुमार  (2011) को मधेपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed