फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband wife : After three years of love you love you relationship, she was pregnant women, now love marriage

Bihar News : चार महीने की गर्भवती से शादी रचाई; राजी-खुशी नहीं, लेकिन एक डर के कारण बन गई यह बिगड़ी हुई बात

Sun, 08 Oct 2023 07:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Oct 2023 07:28 PM IST
सार

Love Marriage : प्यार में वह हदें भूलकर गर्भवती हो गई। इसके बाद प्रेमी का रूप बदल गया। प्रेमिका ने भी हार नहीं मानी। ऐसा रास्ता अपनाया कि प्रेमी ने समाज के सामने चार महीने की गर्भवती युवती से शादी रचाई। बिगड़ी बात आखिरकार बन ही गई।

विज्ञापन
Husband wife : After three years of love you love you relationship, she was pregnant women, now love marriage
प्यार से न सही पुलिस के डर से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में एक प्रेग्नेंट प्रेमिका और एक प्रेमी ने शादी रचाई है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद प्रेमी उससे छुटकारा पाने की कोशिश  कर रहा था। लड़की ने जब उसे बताया कि वह 4 महीने की प्रेग्नेंट हो गई है इसलिए तुम मुझसे शादी करो, लेकिन लड़का शादी करने से इंकार कर दिया। अंत में लड़की थाना पहुंचकर उस लड़का के खिलाफ शिकायत दर्ज की। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। अब जेल जाने के डर से उसने रविवार को सीतामढ़ी के जानकी स्थान मंदिर में उस लड़की से शादी कर ली।

विज्ञापन


जेल जाने के डर से की शादी 
प्रेमी युवक विवेक कुमार सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है, जबकि उसकी प्रेमिका नीलू कुमारी बांका जिले की रहने वाली है। दोनों के बीच पिछले तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों कई बार मिले और इस दौरान दोनों ने आपस में संबंध भी बनाए। इस वजह से लड़की 4 महीने की गर्भवती हो गई। विवेक को जब इस बात की जानकारी मिलने के बाद वह नीलू से अलग रहने लगा। अब विवेक उसके फोन को इग्नोर करने लगा। वह किसी भी तरह से अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने का काफी कोशिश करने लगा। जब विवेक ने नीलू से दूरी बनाने लगा तब अंत में प्रेमिका ने थाना में आवेदन देकर विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस छानबीन करते हुए आरोपी विवेक को हिरासत में ले लिया।  पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रेमिका से पूछने पर उसने कहा कि विवेक या तो मुझसे शादी करे या फिर जेल जाय। नीलू के इस बात पर विवेक को झुकना पड़ा और जेल जाने के डर से वह शादी करने को राजी हो गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था प्यार 
पुलिस ने रविवार को दोनों की शादी जानकी स्थान मंदिर में करवा दी। उक्त प्रेमी युगल की शादी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। दोनों ने बताया कि दोनों की आपस में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और जाने अंजाने में दोनों संबंध भी बना लिए। फिलहाल शादी करने के बाद विवेक अपनी पत्नी को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed