Bihar: बुरी तरह पिटकर अस्पताल पहुंची महिला ने बताया कि क्या देख लेने पर उसे यह सजा किसने दी
पीड़िता निभा देवी ने बताया कि मेरे पति का जेठानी के साथ अवैध संबंध है। शनिवार की देर शाम भी मेरे पति और जेठानी एक कमरे में सोए हुए थे। दोनों को एक साथ सोए हुए देखकर मैंने विरोध किया तो मेरे पति और जेठानी ने मुझे मारपीट कर अधमरा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया जिले में पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध रखने का विरोध करने पर दोनों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता ने कहा कि मेरे पति का जेठानी के साथ अवैध संबंध है। दोनों को सोते हुए देखा तो विरोध किया। इसपर पति और जेठानी ने मिलकर अधमरा होने तक पीटा। पीड़िता का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पीड़िता निभा देवी ने सोमवार को बताया कि मेरे पति का जेठानी के साथ अवैध संबंध है। मैंने कई बार दोनों को संबंध बनाते हुए देखा है। इसका विरोध भी मैं करती हूं तो मेरे पति और जेठानी मिलकर मेरे साथ मारपीट करते हैं। उसने बताया कि शनिवार की देर शाम भी मेरे पति और जेठानी एक कमरे में सोए हुए थे। दोनों को एक साथ सोए हुए देखकर मैंने विरोध किया तो मेरे पति और जेठानी ने मुझे मारपीट कर अधमरा कर दिया।
आरोपी पति शेषनाथ शर्मा
निभा ने आगे बताया कि उसका शादी 2016 में मझौलिया थाना क्षेत्र के दुधा मठिया गांव निवासी गोपाल शर्मा के बेटे शेषनाथ शर्मा (35) के साथ हुई। निभा ने बताया कि उसके पति का अवैध संबंध शादी के पहले से ही जेठानी संध्या देवी के साथ है। शादी के कुछ दिन बाद निभा ने पति और जेठानी को एक साथ सोते हुए देख लिया। उसका निभा ने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
निभा ने आरोप लगाया कि उसका एक भी बच्चा नहीं है। जब भी बच्चा ठहरता है तो उसकी जेठानी दवा मंगा कर छल से उसे खिला देती है। इस वजह से उसका गर्भपात हो जाता है। निभा ने बताया कि जेठानी की इस हरकत के कारण तीन बार उसका गर्भपात हो चुका है। फिलहाल निभा का इलाज उसके भाई साठी थाना क्षेत्र के बाबू टोला कटहरी गांव निवासी ओम प्रकाश कुमार राय करवा रहे हैं।