फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husaband and wife relation exposed when another wife from nepal came to darbhanga searching bankman husband

Love You : आठ साल से एक बैंककर्मी की दो घरवाली; पहले देस में घर बसाया, फिर विदेश जाकर रचाई शादी

Sat, 19 Aug 2023 05:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

Bihar News : नेपाल में पति-बच्चों को छाेड़ एक महिला ने रक्सौल में कार्यरत बैंककर्मी से दिल लगा लिया। दोनों की शादी के करीब आठ साल बाद जब पति गायब हुआ तो वह बैंक से मिले स्थायी पते पर दरभंगा पहुंची तो दंग रह गई। उसकी यहां भी एक पत्नी थी।

विज्ञापन
Husaband and wife relation exposed when another wife from nepal came to darbhanga searching bankman husband
नेपाल की महिला दो बच्चों और पति को छोड़कर पहुंची दरभंगा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी के बाद नेपाल से दो बच्चों और अपने पति को छोड़कर एक महिला दरभंगा पहुंची। हंगामा तब हुआ जब उसने दरभंगा के युवक को अपना पति बताया। वहीँ दूसरी ओर दरभंगा में पति के साथ रहने वाली महिला का कहना है कि उसने उसी शख्स से आठ साल पहले कोर्ट में लव मैरेज शादी किया है और अब वह दो बच्चों की मां भी है।
विज्ञापन

 

Husaband and wife relation exposed when another wife from nepal came to darbhanga searching bankman husband
शादीशुदा गोविन्द ने नेपाल में इस महिला से की शादी - फोटो : अमर उजाला

मामला दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र का है। गायत्री मंदिर के पास रहने वाले गोविन्द कुमार एक निजी बैंककर्मी हैं। गोविन्द आठ साल पहले प्रेरणा से दरभंगा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद प्रेरणा को अपने माता-पिता के साथ दरभंगा में रह रहे थे। इसी दौरान गोविन्द का तबादला रक्सौल हो गया और वह वहां जाकर रहने लगा। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविन्द और संगीता की दोस्ती हो गई जो देखते ही देखते प्यार में बदल गई।

इस वजह से पति को छोड़ दिया
पहले पति को छोड़ने के संबंध में संगीता ने कहा कि मेरे पति एक खतरनाक रोग से ग्रसित होने के कारण काफी बीमार रहते थे। इसी वजह से मैंने उनको छोड़ दिया और गोविन्द से शादी करने का निर्णय ले लिया।

शादी का दिखाया प्रमाण
 संगीता ने बताया कि मैंने अपने दोनों बच्चों और पति को छोड़ कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली। संगीता अब उस शादी की तस्वीर प्रमाण के तौर पर सबको दिखा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा
शादी के कई वर्षों तक गोविन्द अपनी दोनों पत्नियों को अलग अलग रखा। इस बीच उसका फिर रक्सौल से दूसरी जगह तबादला हो गया। गोविन्द का रक्सौल से तबादला होते ही गोविन्द और संगीता की पहले बातचीत कम हुई और फिर धीरे धीरे दोनों के बीच की दूरी भीं बढ़ने लगी। संगीता ने बढ़ती दूरी को देखकर गोविन्द के पास आने का मन बना लिया।  संगीता ने बैंक से गोविन्द के घर का पता लिया और दरभंगा पहुंच गयी।

दरभंगा पहुंचने पर खुला राज
संगीता अपने बीमार पति और दो बच्चों को छोड़कर जब दरभंगा पहुंची तब उसका सामना हकीकत से हुआ जिसे देखकर संगीता सन्न रह गई। दरभंगा में उसे पता चला कि गोविंदा पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

मकान मालिक ने घर से निकाला  
संगीता जब गोविन्द के घर पहुंची तो वहां पहले से गोविन्द की पत्नी प्रेरणा अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। संगीता ने अपनी और गोविन्द की कहानी सबको सुनाई तो वहां इस बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा और शोरगुल होते देख प्रेरणा के मकान मालिक ने प्रेरणा को घर से निकाल दिया। अब दोनों पक्ष महिला थाना में पहुंच न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि आपलोग आपस में समझौता कर लीजिये। इधर गोविंदा घर से फरार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed