फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Smuggler carrying cache of weapons from Barauni Lucknow Express arrested; consignment was going from to Munger

Bihar: बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस से हथियार का जखीरा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार; गोरखपुर से मुंगेर जा रही थी खेप

Mon, 03 Jul 2023 12:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन से हथियार तस्कर सोनू को छापेमारी कर पकड़ा गया है। उसके पास से अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। वह लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस में था। उसने पुलिस पूछताछ में गोलू का नाम बताया, जिसके बाद गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Smuggler carrying cache of weapons from Barauni Lucknow Express arrested; consignment was going from to Munger
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते एसपी डॉ. कुमार आशीष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने हाजीपुर जंक्शन से हथियारों की बड़ी खेप को बरामद किया है। यह बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस से आ रही थी। जिसे हाजीपुर जंक्शन पर रेल पुलिस बरामद कर लिया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की गई है। पूछताछ में दोनों ने एक नए व्यक्ति का नाम बताया है। पूछताछ के आधार पर कई अन्य इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना के पुरानी गंज निवासी सोनू अग्रवाल और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ थाना के हुसैनाबाद निवासी मो. आरिफ उर्फ गोलू अशरफ को पकड़ा गया है। सोनू के बैग में 21 पीस अर्धनिर्मित लोहा की पिस्टल बॉडी और 21 पीस लोहे के बैरल और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यूपी-बंगाल समते कई राज्यों में फैले गिरोह के तार
इस मामले को लेकर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि हाजीपुर जंक्शन से सोनू को छापेमारी कर पकड़ा गया है। हाजीपुर में टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान सोनू पकड़ा गया। उसके पास से अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए। वह लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस में था। उससे हाजीपुर रेल थाने पर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने गोलू का नाम बताया। उसके बाद गोलू को गिरफ्तार किया गया। दोनों से थाने पर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सभी हथियार मुंगेर जा रहे थे। गोरखपुर से बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस पकड़ी थी। हथियार की खेप मुंगेर पहुंचनी थी। वहां पर इनकी फिनिशिंग करनी थी। हथियारों की फिनिशिंग के बाद वहां से दूसरी जगह जाती। बताया गया कि इनके गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य दूसरे राज्य में फैले हैं। इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed